फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Seeing Bharat Milaap, people became nervous started shouting Ram

भरत मिलाप देख भाव विहृवल हुए लोग, लगे श्रीराम के जयकारे

Tue, 27 Oct 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Seeing Bharat Milaap, people became nervous started shouting Ram
तहसील प्रांगण में भरत मिलाप के दौरान चारों भाई हनुमान मंचासीन - फोटो : SONBHADRA
दुद्धी। स्थानीय तहसील प्रांगण में सोमवार की रात रामलीला मंच पर भरत मिलाप का मंचन किया गया। रावण के वध के बाद अयोध्या पहुंचे राम को देखकर उनके भाई भरत उनसे गले मिलकर रोने लगे। श्रीराम द्वारा पीठों को सहलाते हुए चुप कराने के बाद भरत ने उन्हें राज सिंघासन पर बैठाया। उन्होंने धूल मिट्टी से सनी प्रभु श्रीराम के पांव गंगाजल से पखारते रहे और 14 वर्ष का वियोग सोचकर रोते रहे। भाई के आगाध प्रेम देख श्रीराम की आंखे द्रवित हो गई। इसके बाद भगवान श्रीराम का भव्य राज्याभिषेक किया गया और उन्हें अयोध्या की राजगद्दी सौंपी गई। भगवान राम को राजा के रूप में पाकर अयोध्यावासी फूले नहीं समा रहे थे। चहुंओर राम के जयकारे लग रहे थे। भरत के भाई के प्रति प्रेम और श्रीराम को अयोध्या के राजा के रूप में देखकर दर्शक भावविभोर हो गए। अयोध्या का राजमहल का राजदरबार 14 वर्ष के सूनेपन के बाद परिपूर्ण लग रहा था। इससे पूर्व विजय जुलूस बड़े ही धूमधाम से निकाला गया। तहसील परिसर से रथ पर निकला भगवान का विजय जुलूस नगर में भ्रमण किया। इस दौरान प्रभु श्रीराम की झांकी भी निकली। लोगों ने पुष्प वर्षा की। प्रभु राम व मां सीता का आशीर्वाद लिया। विजय जुलूस के दौरान श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष रविंद्र जायसवाल, महामंत्री आलोक अग्रहरी, डॉ. राजकिशोर, दिनेश आढ़ती, सुरेंद्र अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed