फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Security between the nomination of candidates

सुरक्षा के बीच उम्मीदवारों ने किया नामांकन दाखिल

Thu, 01 Oct 2015 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Thu, 01 Oct 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
Security between the nomination of candidates
 कड़ी सुरक्षा के बीच द्वितीय चरण में होने वाले चुनाव के लिए गुरुवार को जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत केे लिए नामांकन शुरू हो गया। कलेक्ट्रेट में दस जिला पंचायत क्षेत्र के लिए 133, चोपन में क्षेत्र पंचायत के 418 और दुद्धी में 338 प्रत्याशियों ने नामांकन किए। नामांकन स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कई थानों की फोर्स और पीएसी तैनात रही। वाहनों का जमावड़ा होने से जाम लगा रहा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में सीडीओ/एआरओ महेंद्र सिंह और डिप्टी कलेक्टर/गिरिजा शंकर सिंह, राजेंद्र तिवारी की देखरेख में जिला पंचायत क्षेत्र हिनौती, पटवध, जुगैल, कोटा, कचनरवा, निगाई, पनारी, धनौरा, विण्ढमगंज और बघाडू़ क्षेत्र के लिए अलग-अलग बने काउंटर पर उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल करना शुरू किया। सूचना विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिला पंचायत क्षेत्र के लिए 133 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किए। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम जीएस प्रियदर्शी, एडीएम रामचंद्र और एसपी शिव शंकर यादव मौजूद रहे। उधर चोपन संवाददाता के अनुसार बंधी प्रखंड के एई/एआरओ वीरेंद्र कुमार की देखरेख में 462 उम्मीदवारों ने नामांकन किए। सुबह आठ बजे से ही प्रत्याशी समर्थकों के साथ नामांकन करना शुरू कर दिया था। ब्लाक के प्रवेश द्वार पर ओबरा सीओ प्रवीण यादव, चोपन थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य, ओबरा एसओ वीरेंद्र यादव प्रत्याशियों के समर्थकों को अंदर जाने से रोक दे रहे थे। दुद्धी संवाददाता के अनुसार आईटीआई कालेज के प्रधानाचार्य/एआरओ विजय श्रीवास्तव की मौजूदगी में 338 नामांकन फार्म जमा हुए। नामांकन के दौरान ब्लाक परिसर में एसडीएम डा. विश्राम, तहसीलदार जितेंद्र, सीओ लक्ष्मण राय, बीडीओ प्रभात द्विवेदी, दुद्धी कोतवाल मनोज पांडेय फोर्स के साथ         मौजूद रहे।  
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed