फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Second marriage done while the first wife was alive, case filed against six including husband

Sonebhadra News: पहली पत्नी के रहते किया दूसरा निकाह, पति समेत छह पर केस

Sun, 11 Feb 2024 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Second marriage done while the first wife was alive, case filed against six including husband
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बिना तलाक दिए पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में नगवां गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2017 में चंदौली जिले के सोनवार चकरघट्टा गांव निवासी सरफुद्दीन के साथ उसका निकाह हुआ था। दोनों को एक लड़का व एक लड़की हुई है। आरोप है कि निकाह के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इसके बाद मुझे मायके छोड़ दिया गया। उसका अभी तलाक नहीं हुआ है। बिना तलाक हुए ही सरफुद्दीन ने दूसरी लड़की से निकाह कर लिया है। पीड़िता ने दुद्धी कोतवाली में पति सरफ़ुद्दीन, ससुर जुबैर आलम, सास उश्मे कुलसुम, अब्दुल हसन, जियाउद्दीन निवासी सोनवार चकरघट्टा जिला चंदौली और मुहम्मद रजा पुत्र महबूब निवासी बहुआरा राबर्ट्सगंज के विरुद्ध दुद्धी कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कार्रवाई में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह रघुवंशी ने कहा कि पीड़िता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed