फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Second encounter in Sonbhadra two criminals arrested robbery case cash and pistol recovered

UP : 72 घंटे में दूसरी मुठभेड़..., लूट मामले में दो बदमाश अरेस्ट, छह पहले भी हो चुके हैं गिरफ्तार; कैश बरामद

Fri, 17 Jan 2025 08:50 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 17 Jan 2025 08:50 AM IST
सार

Sonbhadra News : यूपी के सोनभद्र में बीते तीन जनवरी को ट्रक चालक से एक लाख रुपये की लूट हुई थी। जिला पुलिस ने इस मामले में पहले पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। इसके बाद शुक्रवार की भोर में दो और बदमाश मुठभेड़ में घायल हो गए।

विज्ञापन
Second encounter in Sonbhadra two criminals arrested robbery case cash and pistol recovered
सोनभद्र पुलिस ने की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

UP Police Encounter Case : सोनभद्र के सुकृत के पास तीन जनवरी को ट्रक चालक से लूट के मामले में दो अन्य बदमाशों को पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। दोनों बदमाश वाराणसी के रहने वाले हैं।

विज्ञापन




हिन्दुआरी ओवरब्रिज के पास घेरेबंदी कर पुलिस ने उन्हें पकड़ा। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचा, कारतूस, बाइक बरामद की है। इस घटना में शामिल छह बदमाशों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन


जुगैल के खरसहवा टोला निवासी ट्रक चालक विजय सिंह तीन जनवरी की रात देवरिया से गिट्टी उतारकर लौट रहा था। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सुकृत के पास अहरौरा घाटी में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसके पास गिट्टी बिक्री के मौजूद एक लाख रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने 14 जनवरी की रात सुकृत के पास ही मुठभेड़ में एक बदमाश सुजीत यादव को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर गुरुवार की सुबह पांच अन्य बदमाश दबोचे गए थे। 

देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि लूट में शामिल दो बदमाश रॉबर्ट्सगंज से हिन्दुआरी की ओर जा रहे हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की।

बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग
हिन्दुआरी ओवरब्रिज के पास बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद दोनों बदमाश हिनौता गांव की तरफ भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी।

घायल बदमाशों की पहचान वाराणसी के चौबेपुर निवासी साहिल यादव और राजातालाब के मेहगवा निवासी राहुल यादव के रूप में हुई। उनके पास से दो तमंचा, 
दो कारतूस, एक पल्सर बाइक, दो मोबाइल फोन और लूट के 16,500 रुपये नकद बरामद हुए। दोनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल लोढ़ी में इलाज के लिए भेजा गया। घटना स्थल पर फील्ड यूनिट और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

एएसपी कालू सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed