फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three people of 11 people of Sonbhadra, who were quarantined with Corona positive in Jaunpur, got sealed, 10 people isolated in district hospital

जौनपुर में मिले कोरोना पॉजिटिव संग क्वारंटीन रहे सोनभद्र के 11 लोग के तीन गांव सील, जिला अस्पताल में 10 लोग आइसोलेट

Thu, 16 Apr 2020 07:42 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 16 Apr 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
Three people of 11 people of Sonbhadra, who were quarantined with Corona positive in Jaunpur, got sealed, 10 people isolated in district hospital
quarantine - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर में क्वारंटीन सेंटर में रहे एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उसके साथ क्वारंटीन रहे सोनभद्र जिले के 11 लोगों में से दस लोग जिला प्रशासन की सक्रियता से मिल चुके हैं। उन्हें जिला अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इनके सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजे जाएंगे। एक व्यक्ति की तलाश जारी है। जिला प्रशासन ने एहतियातन इन 11 लोगों के राबर्ट्सगंज तहसील के दो और दुद्धी तहसील के एक गांव को सील कर दिया है।

विज्ञापन


बुुधवार को ही यह सभी 11 लोग जौनपुर में 14 दिन क्वारंटीन की अवधि पूरी होने तथा स्वास्थ्य परीक्षण के बाद अपने घर लौटे थे। इस बीच इन सभी के परिवार वालों को भी पास के प्राथमिक विद्यालयों में क्वारंटीन किया गया है। उधर, दुद्धी सीएचसी के अधीक्षक मनोज एक्का ने बताया कि जो तीन जौनपुर से तहसील क्षेत्र के अपने गांव आए हैं, उनमें प्रथमदृष्टया जांच में कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले हैं। एहतियातन उन्हें जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


दरअसल, जौनपुर में दिल्ली से आए एक व्यक्ति को अबु अहमद आईटीआई (औद्योगिक केंद्र) सुक्खीपुर के अस्थायी सेंटर में क्वारंटीन किया गया था। उस सेंटर में सोनभद्र जिले के भी 11 लोग क्वारंटीन थे। इनमें राबर्ट्सगंज तहसील के आठ और दुद्धी के तीन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच जौनपुर में हुई जांच में जब दिल्ली से पहुंचे एक व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव मिला तो उसे वहां आइसोलेट कर दिया गया। इस बीच उसके साथ सोनभद्र के जो 11 लोग क्वारंटीन सेंटर में ठहरे थे, उन्हें जांच के बाद बुधवार को उनके घरों के लिए रवाना कर दिया। रवानगी के दौरान सभी लोगों को हिदायत दी गई कि वे घर जाकर 14 दिन तक अपने ही घरों में क्वारंटीन रहेंगे।

इस बीच बुधवार को इन 11 लोगों को उनके घर भेजने के बाद जौनपुर के डीएम ने सभी लोगों की कोरोना जांच कराने के लिए जिलाधिकारी सोनभद्र को पत्र भेजा है। उधर, जिलाधिकारी एस राजलिंगम का कहना है  कि बृहस्पतिवार को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे उन्हें इसकी जानकारी जौनपुर जिला प्रशासन की तरफ से दी गई। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को जौनपुर से आए सभी 11 लोगों को क्वारंटीन कर सैंपल जांच के लिए लेने के निर्देश दिेए गए।

 

Three people of 11 people of Sonbhadra, who were quarantined with Corona positive in Jaunpur, got sealed, 10 people isolated in district hospital
क्वारंटीन सेंटर में स्कैनिंग करते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला।

कोन प्रतिनिधि के अनुसार डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर यमुनाधर चौहान, सीओ ओबरा भाष्कर वर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोन राजेश सिंह एक प्लाटून पीएसी के साथ थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में रहने वाले युवकों के घर पहुंच गए। इस दौरान सात लोग मिले और एक व्यक्ति नहीं मिला। एसडीएम ने सभी सात लोगों को जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया तथा उनके परिवार वालों को 14 दिन तक पास के प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन कर दिया।

एसडीएम ने बताया कि एहतियात के तौर पर कोन थाना क्षेत्र के सलैयाडीह व गिधिया गांव को सील कर दिया है। दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार जौनपुर से क्वारंटीन होकर आए तीन लोगों को बृहस्पतिवार को एसडीएम सुशील कुमार यादव ने आइसोलेशन वार्ड जिला अस्पताल में भर्ती कराने के लिए भेज दिया।

साथ ही झारोकला गांव को सील कर दिया। इस संबंध में डीएम एस. राजलिंगम ने बताया कि 11 में से 10 लोग अपने घरों पर मिल गए। उन्हें जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में आइसोलेट कर दिया गया है। एक व्यक्ति की अभी खोजबीन की जा रही है। उन्होंने जिन तीनों गांवों से ये 11 लोग जुड़े हैं, एहतियात के तौर पर सील कर दिया गया है। इसके अलावा इन 11 लोगों के परिवार वालों को भी गांव के पास के विद्यालय में क्वारंटीन कर दिया गया है। इन सभी लोगों के सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे के कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed