फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Science , craft and art exhibition mind Moha

विज्ञान, शिल्प और कला प्रदर्शनी ने मोहा मन

Sun, 14 Dec 2014 10:35 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र Updated Sun, 14 Dec 2014 10:35 PM IST
विज्ञापन
Science , craft and art exhibition mind Moha
एनटीपीसी सिंगरौली परिसर स्थित केन्द्रीय विद्यालय प्रांगण में शनिवार को आनंद मेले के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों ने विज्ञान, शिल्प एवं कला पर आधारित प्रदर्शनी लगाई।
विज्ञापन


उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक अनुत्तम चौधुरी और विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक (परिचालन एवं अनुरक्षण) आलोक श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया।

इसके बाद मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्ज्वलित किया। तत्पश्चात् सभी लोगों ने बाल भवन, लायंस स्कूल, केंद्रीय विद्यालय,
विज्ञापन


राजकीय इंटर कालेज, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, सेंट जोसेफ  स्कूल, डा. अंबेडकर विद्यालय एवं विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से लगाए गए विज्ञान, शिल्प एवं कला पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रदर्शित किए गए विभिन्न विषयों पर आधारित माडल एवं वस्तु आधारित प्रदर्शनि आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर वनिता समाज की अध्यक्ष सोमा चौधुरी, उपाध्यक्ष विभा श्रीवास्तव,


विद्युत गृह के महाप्रबंधक (अनुरक्षण) आरएस यादव, महाप्रबंधक (एफएम) दीपांकर बोस, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं) एसके दत्ता, महाप्रबंधक (सीएंडआई) अरूप रतन मैती, अपर महाप्रबंधक पंकज कुमार चतुर्वेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed