फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Schools have toilet cleaners dirt reprimand Reprimand

स्कूलों के शौचालय मिले गंद सफाईकर्मी को फटकार

Thu, 09 Jul 2015 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Thu, 09 Jul 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
Schools have toilet cleaners dirt reprimand Reprimand
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ विद्यालय मिशन को अमलीजामा पहनाने की कवायद तेज हो गई है। इसके तहत गुरुवार को केंद्र सरकार की नीति आयोग के डिप्टी डायरेक्टर मनोज कुमार उपाध्याय ने म्योरपुर ब्लाक क्षेत्र के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया और शौचालयों की स्थिति देखी। इस दौरान उन्होंने दो गांवों के भी शौचालयों का निरीक्षण किया। रासपहरी प्राथमिक स्कूल के शौचालय में गंदगी देख वे भड़क गए और सफाई कर्मी को फटकार लगाई।
विज्ञापन


देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को एक अभियान का रूप दिया। इसके तहत जहां उन्होंने विशेष रूप से सफाई अभियान चलाया वहीं स्वच्छता को विशेष बढ़ावा देने की पहल की। उन्हीं की पहल पर स्वच्छ विद्यालय मिशन चल रहा है। इस मिशन को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी भारत सरकार के नीति आयोग से जुड़े अधिकारियों को सौंपी गई है। इसी के तहत नीति आयोग के डिप्टी डायरेक्टर मनोज कुमार उपाध्याय बुधवार की शाम सोनभद्र आए और स्कूलों का निरीक्ष्ाण किया। 
विज्ञापन


खैराही और रनटोला के ग्रामीण शौचालयों का भी उन्होंने हाल जाना। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग के उपस्थित अधिकारियों को शौचालयों की सफाई सुबह, दोपहर और शाम तीनों समय कराने का निर्देश दिया। कहा कि विद्यालयों के शौचालयों की अब हर स्तर पर मानीटरिंग होती रहेगी। जिले के अधिकारी भी विद्यालयों के साथ ही गांवों के शौचालयों को उपयोग में लाने और उसकी सफाई के प्रति संजिदा हों। निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव, उदय चंद राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed