फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Scheduled caste man beaten up, case registered

अनुसूचित जाति के व्यक्ति की पिटाई, केस दर्ज

Thu, 11 Nov 2021 06:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
Scheduled caste man beaten up, case registered
राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने एक अनुसूचित जाति के युवक की पिटाई करने के मामले में दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल और मारपीट का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है। यह कार्रवाई परासी गांव निवासी पीड़ित की तहरीर पर हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि परासी दूबे गांव निवासी मुन्ना ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि दो नवंबर 2021 को राबर्ट्सगंज में वह अपना मोबाइल बनवाने गया था। वहां पर प्रमोद यादव निवासी घुवास आया और कहा कि तुम्हें मदन यादव निवासी पूरब मोहाल ने बुलाया है। वह उसके साथ मदन यादव के यहां चला गया। उसका आरोप है कि मदन यादव और प्रमोद यादव ने उससे पूछा कि उसने उनके यहां ढोलकी बजाने का काम क्यों छोड़ दिया। जब उसने जवाब दिया कि मजदूरी कराकर आप लोग पैसे नहीं देते तो दोनों ने उसे लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने बताया कि घायल की तहरीर पर मदन यादव और प्रमोद यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed