फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sawan happy picture Policemen ran with Divyang Kanwaria on their shoulders

सावन की खुशनुमा तस्वीर: पथरीली डगर पर लड़खड़ाए कदम तो दिव्यांग कांवड़िया को कंधे पर लेकर दौड़े पुलिसकर्मी

Mon, 28 Aug 2023 12:01 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 28 Aug 2023 12:01 PM IST
सार

सोनभद्र जिले में सीओ सदर और सिपाही द्वारा की गयी दिव्यांग कावड़िये की मदद चर्चा का विषय बनी हुई है। सिपाही ने दिव्यांग कांवड़िये को अपने कंधे पर बैठाकर पैदल लगभग तीन किमी पहाड़ी रास्ता पार कराया

विज्ञापन
Sawan happy picture Policemen ran with Divyang Kanwaria on their shoulders
दिव्यांग कांवड़िया को कंधे पर लेकर दौड़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन की एक खुशनुमा तस्वीर यूपी के सोनभद्र जिले से सामने आई है। यहां यूपी पुलिस ने इंसानियत की मिशाल पेश की है। विजयगढ़ किले से जल लेकर पहाड़ी से उतरते समय एक दिव्यांग कांवड़िया के कदम लड़खड़ाए तो यूपी पुलिस के जवान देवदूत बनकर उसकी मदद के लिए पहुंच गए। कंधे पर बैठाकर दिव्यांग कांवड़िया को पहाड़ी से नीचे उतारा बल्कि शिवद्वार मंदिर तक पहुंचाकर अंतिम सोमवार को भगवान शिव के जलाभिषेक का संकल्प भी पूरा कराया। पुलिस के इस मानवीय कार्य की हर तरफ चर्चा है। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन


रविवार शाम क्षेत्राधिकारी सदर कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के दृष्टिगत विजयगढ़ किला के पास भ्रमणशील थे। तभी एक दिव्यांग कांवडिया विजयगढ़ किला से जल लेकर शिवद्वार मंदिर घोरावल जा रहे थे। इस दौरान पथरीले रास्ते के बीच चलने में असमर्थ होकर गिर गए। तब सिपाही राज कमल सिंह ने कांवड़िया को अपने कंधे पर लेकर करीब तीन किमी का पहाड़ी रास्ता पार कराया।
विज्ञापन


इसके बाद क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा दिव्यांग कांवड़िये को अपनी गाड़ी में बैठाकर उनके गंतव्य स्थान शिवद्वार मंदिर घोरावल सकुशल पहुंचाया गया। सीओ ने कहा कि इस कठिन यात्रा में शिव भक्त लगभग 60 किलोमीटर बिना चप्पल की यात्रा करते हैं। यह बहुत ही कठिन यात्रा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sawan happy picture Policemen ran with Divyang Kanwaria on their shoulders
दिव्यांग कांवड़िया को कंधे पर लेकर दौड़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

सेवा से भी अच्छे फल प्राप्त होते हैं। इस मान्यता के अनुसार हर व्यक्ति को कावड़ यात्रा को सफल सुखद बनाने में कांवड़ियों की मदद करनी चाहिए। सोनभद्र पुलिस सदैव जनता की सेवा के लिए तत्पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed