फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   satyanarayan chairman and ramji elected secretary

सत्यनारायण अध्यक्ष रामजी सचिव निर्वाचित

Tue, 28 Mar 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र Updated Tue, 28 Mar 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
satyanarayan chairman and ramji elected secretary
दुद्घी सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।
सिविल बार सभागार में सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव पद के लिए मंगलवार को चुनाव सकुशल संपन्न हो गया। अध्यक्ष पद  पर सत्यनारायण सिंह वहीं सचिव पद पर रामजी पांडेय निर्वाचित हुए। शेष पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए। विजयी पदाधिकारियों की घोषणा होते ही समर्थकों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी बजरंग लाल उपाध्याय के मुताबिक सुबह 10 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान कराया गया। वकीलों का कुल 113 मत था, जिसमें 109 मतों का प्रयोग किया गया। जिसमें एक-एक मत सचिव और अध्यक्ष पद पर नोटा पड़ा। वैध 108 मतों में अध्यक्ष पद पर सत्यनारायण सिंह  ने  79  मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी  कामेश्वर को  50 मतों से हराया। कामेश्वर को सिर्फ 29 मत मिले। वहीं सचिव पद पर  रामजी पांडेय ने 60 मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी महेंद्र जायसवाल को 12 मतों से हराया।
विज्ञापन


महेंद्र जायसवाल को 48 मत मिले। उन्होंने यह भी बताया कि शेष नौ पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए, जिसमें उपाध्यक्ष  पद के दो पदों के लिए अरविंद कुमार यादव तथा प्रमोद कुमार यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए प्रभु सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आशीष कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद के लिए विनय कुमार, सह सचिव प्रकाशन के लिए मनोज कुमार तिवारी, सह सचिव प्रशासन के लिए अंजनी कुमार सिंह, सह सचिव पुस्तकालय पद पर नीरज कुमार उपाध्याय चुने गए। गवर्निंग कौंसिल वरिष्ठ के पदों पर प् रदीप श्रीवास्तव, नंदलाल, सुखसागर तथा गवर्निंग कौंसिल कनिष्ठ के पदों पर पवन कुमार दुबे, राहुल, राकेश कुमार तथा संतोष ओझा चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed