फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sato Sheetla Miya is fulfilling the wishes of the devotees

भक्तों की मुराद पूर्ण कर रही सातो शीतला मइया

Sat, 24 Oct 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Sato Sheetla Miya is fulfilling the wishes of the devotees
राबर्ट्सगंज ब्लॉक के ममुआं गांव में सजी मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर के पूरब मोहाल स्थित सातो शीतला मैया मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी है। श्रद्धालुओं का मानना है कि यहां सच्चे मन से पूजा करने पर मां भक्तों की मुराद पूरी करती हैं। यहां नगर के अलावा दूर दूर के श्रद्धालु दर्शन पूजन करने आते हैं। नवरात्र के दिनों में यहां भक्तों की भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन

मंदिर की देखरेख कर रही रूबी गुप्ता ने बताया कि मां के मंदिर का निर्माण उनके पिता स्व. लल्लू शाह और माता दुलारी देवी ने वर्ष 1970 में कराया था। दादी सुखदेई देवी को मंदिर का निर्माण कराने के लिए माता रानी स्वप्न दी थी। बताया कि मंदिर की नींव खुदाई करते समय एक घड़ा मिला था लेकिन उस घड़े को सुखदेई देवी ने नहीं खोलने दिया और मंदिर में घड़े को रखकर उस पर मातारानी को स्थापित कर दिया गया। इस समय मंदिर में सातो शीतला मैया की मूर्ति के अलावा हनुमान जी, सीता-राम, देवी दुर्गा, देवी काली, कृष्ण-राधिका, शंकर -पार्वती, लक्ष्मी-विष्णु, गणेश, भैरव बाबा और शिवलिंग सहित 22 देवी देवताओं की मूर्ति स्थापित की गई है। भक्त मन्नत के रूप में नारियल, चुनरी मंदिर में या पास में स्थित नीम के पेड़ में बांधते है। मन्नत पूरी होने पर भक्त नारियल चुनरी छोड़ते हैं। ऐसी मान्यता है नारियल, चुनरी बांधने से मन्नत पूरी होती है। आस्था का केंद्र बने इस मंदिर में राबर्ट्सगंज नगर के साथ आस-पास क्षेत्र के लोग मत्था टेकने पहुंच रहे हैं। नवरात्र में दर्शन पूजन करने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed