फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Satchandi Mahayagya concludes with mass marriage

सामूहिक विवाह के साथ सतचंडी महायज्ञ का समापन

Mon, 20 Dec 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Satchandi Mahayagya concludes with mass marriage
नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत वैनी में सप्ताह भर से चल रहे सतचंडी महायज्ञ का सोमवार को 51 कन्याओं के विवाह एवं भंडारे के साथ समापन हुआ। कथावाचक दिलीप कृष्णा भारद्वाज महाराज ने भगवान की कथा सुनाया।
विज्ञापन

सोमवार को 51 जोड़े का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह कराया गया। मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गौंड़, ब्लाक प्रमुख नगवा आलोक सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल द्वारा कन्यादान कर वर वधू को आशीर्वाद दिया गया। क्षेत्र में पहली बार हो रहे सामूहिक विवाह से लोगों में भारी उत्साह रहा। हजारों लोग शादी के साक्षी बने। समाज कल्याण विभाग के अधिकारी रामाशंकर यादव ने बताया कि सभी वर वधु के जोड़े को शासन द्वारा 35000 रुपये उनके खाते में भेजा जाएगा, प्रत्येक वर-वधु को दस हजार का उपहार, जिसमें कुकर, एक मोबाइल, कुछ गहनें समेत अन्य समाग्रियां दी गई। इस मौके पर सर्वजीत सिंह, मनोज जायसवाल, कृष्णराम दुबे, पन्नलाल पासवान, धीरेंद्र पटेल, परमानंद पटेल, राजेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed