फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Santa reached home with Carol Singing, congratulated in advance

कैरोल सिंगिग के साथ घरों तक पहुंचे सेंटा, दी अग्रिम बधाई

Thu, 23 Dec 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Santa reached home with Carol Singing, congratulated in advance
राबर्ट्सगंज ईसाई मोहाल में कैरोल सिंगिंग करती ईसाई समाज के लोग। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। क्रिसमस नजदीक आने के साथ ही मसीही समाज के लोगों का उत्साह बढ़ने लगा है। एक-दूसरे के घरों तक जाकर कैरोल गाते हुए सेंटा क्रिसमस की अग्रिम बधाई और निमंत्रण दे रहे हैं। मंगलवार की रात भी नगर के कई घरों में पहुंचकर सेंटा ने क्रिसमस की बधाई दी और कैरोल गाया।
विज्ञापन

घरों में सेंटा के पहुंचने से परिवारिजन भी उनके साथ नाच-गा कर जश्न का माहौल बना रहे हैं। पर्व में चंद दिन ही शेष हैं। प्रभु यीशू के स्वागत के लिए लोग हर संभव प्रयास में जुटे हैं। कैरोल सिंगिंग से समाज के लोग एक दूसरे को घर-घर जाकर यह बताते हैं कि प्रभु यीशू आने वाले हैं। अब तैयारियों में जुट जाओ। 25 को यीशू का जन्मदिन मनाना है। कैरोल सिंगिंग सोमवार से शुरू कर बुधवार को इसका समापन भी कर दिया गया। इस कार्यक्रम में सिस्टर रंजना, सिस्टर नीति, सिस्टर रश्मी, फादर आलबार्ट प्रवीण लोबो, शैलेश मार्टिन, अभिषेक चार्ल्स, लारेंश एंथनी, जे बालर, सीमा बालर, जूही, श्वेता, दीपीका आदि ने सैंटा के साथ यीशू के जन्म लेने पर खुशी मनाई। दुद्धी: स्थानीय चर्च में क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। स्टेशन रोड स्थित कैथोलिक चर्च को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। क्रिसमस पर्व को लेकर ईसाई समुदाय में एक अलग उत्साह देखा जा रहा है। चर्च में प्रभु यीशु के जन्म के लिए चरनी बनाने का भी प्रक्रिया चल रहा है। दुद्धी: स्थानीय कस्बे के निजी स्कूल में क्रिसमस के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों ने नाच-गा कर लोगों को क्रिसमस की बधाई दी। इसके बाद बच्चों को गिफ्ट देने आए सैंटा क्लाज ने बच्चों को टॉफियां वितरित की। क्रिसमस के गीत मेरी क्रिसमस गीत पर बच्चों ने नृत्य का खूब आनंद लिया। कार्यक्रम में सांता क्लाज, मदर मैरी की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। सांता क्लाज को देखकर बच्चे खुश हो गए। बच्चों ने सांता क्लाज से टाफियां व उपहार लिए। वी विश यू मेरी क्रिसमस गीत पर बच्चों ने नृत्य पेश किया। स्कूल के प्रिंसिपल ने बच्चों को क्रिसमस-डे के महत्व के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed