फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Santa Claus was the message of brotherhood

सेंटा क्लाज ने दिया भाईचारे का संदेश

Sat, 24 Dec 2016 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Sat, 24 Dec 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले भर में क्रिसमस डे रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। ईसाई समुदाय के लोगों ने इसको लेकर शनिवार को तैयारियां की और खरीददारी की। राबर्ट्सगंज के इसाई मोहाल में क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रकाश जीनियस पब्लिक इंगलिश स्कूल में यीशू मसीह का जन्मदिन मनाया गया।

प्रभूू यीशू मसीह का जन्मदिन रविवार को जिले भर में मनाया जाएगा। इसके लिए चर्चों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। दिसंबर माह शुरू होते ही चर्चों में प्रार्थना सभा हो रही है। उधर रात में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी समुदाय के लोग आयोजित कर रहे। शुक्रवार की रात राबर्ट्सगंज के ईसाई मोहाल में बच्चों ने प्रभू यीशू मसीह के आगमन की खुशी में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसमें केरल डांस काफी सराहा गया। इस मौके पर जे. वालर, सिस्टर एजिना, सीमा, लारेंस अंथोनी, जैक्शन, ग्लोरिया, शोवित, पप्पू, शांति मौजूद रहीं। उधर प्रकाश जीनियस पब्लिक इंगलिश स्कूल में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेंटा क्लाज बनकर सिद्घार्थ जैन, आरूष, उत्कर्ष दूबे, निधि, पियूष ने शांति दूत के रूप में भाईचारे का संदेश दिया। इसी तरह अन्य बच्चों ने कई रूप धारण और गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन, संतोष पांडेय, आलोक देव पांडेय, अंबर उपाध्याय, सुरेंद्र कुमार, सर्वजीत सिंह, उमेश चंद्र द्विवेदी, बृजेश सिंह, दीपक श्रीवास्तव, प्रतिभा सिंह, वर्षा सिंह, मनोज दूबे मौजूद रहे। दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार  क्रिसमस डे  की पूर्व संध्या पर शनिवार को स्थानीय गिरजाघर को आकर्षक ढंग से विद्युत झालरों से  सजाया गया है। यह लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। ईसाई समुदाय के लोग क्रिसमस की  तैयारियों में जुटे रहे और शनिवार को जमकर खरीददारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed