{"_id":"56ffed9e4f1c1bd875f0014e","slug":"sanitation-and-water-display","type":"story","status":"publish","title_hn":"साफ-सफाई और पानी के लिए किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साफ-सफाई और पानी के लिए किया प्रदर्शन
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Sat, 02 Apr 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज के न्यू कालोनी में शनिवार को नाली की साफ-सफाई एवं शुद्ध पेयजलापूर्ति कराने की मांग को लेकर रहवासियों ने प्रदर्शन किया। कहा कि नाली और सड़क के निर्माण में मानकों की जमकर अनदेखी की गई है। लाखों रुपये से बनी नाली के जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। बजबजा रही नालियों से निकलने वाले दुर्गंध से जीना दुश्वार हो गया है। नालियों के ओवरफ्लो करने से नाबदान का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है।
मोहल्ले से ओवरलोड ट्रक समेत अन्य वाहनों का आवागमन होने से आए दिन लोग चुटहिल हो रहे है। ट्रकों के चलते अक्सर जाम लगा रहता है। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन मौन धारण किया हुआ है। रहवासियों ने अपनी समस्या की ओर प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्या समाधान की मांग की है। कुणाल सिंह, प्रफुल्ल कुमार, बबलू केशरी, मयंक, आशू, ओमप्रकाश, हिमांशु, सोनू आदि मौजूद रहे।