फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   samajwadi party workers protests for road

Sonebhadra News: सर्विस लेन के गड्ढों में लेटकर सपाइयों ने जताया विरोध

Sat, 06 Sep 2025 03:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 03:09 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party workers protests for road
फोटो-
विज्ञापन

सर्विस लेन के गड्ढों में लेटकर सपाइयों ने जताया विरोध
- जर्जर सड़कों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
सोनभद्र। जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सर्विस लेन की टूटी-फूटी सड़क पर लेटकर सरकार और जनप्रतिनिधियों को आईना दिखाने की कोशिश की। इस दौरान भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए गए।

सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने सड़कों की मरम्मत के नाम पर अरबों रुपये का बंदरबांट किया, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात बदतर हैं। बच्चों के स्कूल जाते समय आए दिन गिरकर चोटिल होने की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही अजय भारती अपनी मां को जिला अस्पताल ले जा रहे थे, तभी मोटरसाइकिल गड्ढे में फंसकर पलट गई। किसी तरह उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। बावजूद जिम्मेदार इस गंभीर समस्या पर चुप्पी साधे हुए हैं। सपा नेता मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा शासन में हर सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं से बेखबर हैं। वहीं, सुरेश अग्रहरि और मुन्ना कुशवाहा ने कहा कि सोनभद्र के कई मार्गों की हालत इतनी खराब है कि उस पर चलना दूभर हो गया है। संचालन अल्पसंख्यक सभा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष फारुक अली जिलानी ने किया। इस मौके पर शुभम कुशवाहा, हिफाजत अली, उमाशंकर गौर, सैफ रजा, जुनैद अंसारी और गोपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed