फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Salute to those brave bankurs who made sacrifices for Swaraj

स्वराज के लिए जो हुए बलिदान उन वीर बांकुरों को नमन है...

Thu, 24 Mar 2022 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 06:24 PM IST
विज्ञापन
Salute to those brave bankurs who made sacrifices for Swaraj
शहीद दिवस पर बुधवार की रात तियरा कलां स्थित शहीद स्थल पर बुधवार की रात काव्य सरिता बही। रचनाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों की वाहवाही बटोरी। कविता के माध्यम से व्यवस्था पर तंज कसा तो देश प्रेम की भावना भी जागृत की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने सरदार भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता वरिष्ठ कवि और साहित्यकार अजय शेखर ने की। श्रीमती लता देवी वात्सल्य एवं जन सहयोग समिति के अध्यक्ष व संस्थापक नर्वदेश्वर देव पांडेय के संयोजन में हुए कार्यक्रम में मनोज द्विवेदी मधुर ने ‘देश में स्वराज के लिए जो हुए बलिदान उन वीर बांकुरों को नमन है...’ सुनाकर वाहवाही लूटी। कवि बैरागी ने ‘वक्त की आंधियां भी ठहर जाती हैं जब कलम के सिपाही कलम थाम लें...’ सुना कर तालियां बटोरीं। दिवाकर मेघ विजयगढ़ी ने ‘बीए पढ़े लागल बा बेटउवा...’ सुनाकर लोगों को गुदगुदाया। नरसिंह साहसी ने राजनीतिक व्यवस्था पर कटाक्ष किया तो अदलहाट से आए धर्मदेव चंचल, चंदौली के शिवदास, कवियित्री जयश्री राय, वाराणसी के राम नरेश पाल ने अपनी रचना से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रद्युम्न त्रिपाठी ने राष्ट्र के बलि वेदी पर बलिदान जवानों को नमन सुनाया। अब्दुल हई, अजय चौबे कक्का, प्रभात चंदेल और दिलीप सिंह ने भी काव्य पाठ किया। संचालन अशोक तिवारी और जगदीश पंथी ने संयुक्त रूप से किया। पर्यावरण के क्षेत्र में विशेष कार्य के लिए संस्था ने ‘श्रीमती लता देवी स्मृति सम्मान 2022’ से रवि प्रकाश चौबे और राजू पांडे महुआरी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुरेंद्र भारती, अविनाश शुक्ला, श्रीप्रकाश पाठक, लालजी पांडेय, जनार्दन तिवारी, नंदलाल, राधेश्याम सिंघानिया, जगदीश शुक्ला, श्रीकांत तिवारी, अवधनाथ तिवारी, सुरेश देव पांडेय, बबलू पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहीद दिवस पर बुधवार की रात विंढमगंज और डाला क्षेत्र में लोगों ने श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया। कैंडल जलाकर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विंढमगंज के सलैयाडीह ग्राम पंचायत के शिव मंदिर तिराहे पर भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष मनीष मद्धेशिया के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में मोमबत्ती जलाकर आजादी के तीनों नायकों को नमन किया गया। लोगों ने दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर जितेंद्र कुमार, सुभाष शर्मा, दिलीप कुमार, अमन जायसवाल, विवेक सिंह, अजय कुमार, शैलेश कुमार, राकेश कुमार, सोनू मद्धेशिया, गुड्डू मद्धेशिया आदि मौजूद रहे। मुड़िसेमर ग्राम के पंचायत भवन पर श्रीराम सेना भगवाधारी कमेटी ने श्रद्धांजलि सभा की। इसमें पूर्व बीडीसी मनोज कुमार पासवान, बनवारी यादव, नंदकिशोर, राकेश यादव, विजय कुमार, संजय कुमार, सियाराम, देवानंद, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, डाला में चूड़ी गली व शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि सभा हुई। नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अंशु पटेल, छात्र संघ के पूर्व महामंत्री अनिकेत श्रीवास्तव, श्रीकांत पांडेय, चंदा तिवारी, अवनीश पांडेय, आशीष कश्यप, विकास जैन, अनुपम सिंह, अमित सिंह, गौतम चौधरी, स्वामी गोंड, प्रशांत कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे। निषाद पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, सौरभ सिंह पंकज, राकेश पासवान, विनय जायसवाल, किशन गुप्ता, गोपाल, अमन अग्रहरि, विकास पटेल, अभिनव जयसवाल, प्रदीप ओमप्रकाश तिवारी, महादेव, अर्थ, अंश, आकाश पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed