फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Salesmen robbed of real estate at liquor store for nine thousand

शराब की दुकान पर कर्मी को असलहा सटाकर नौ हजार की लूट

Sat, 19 Sep 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Salesmen robbed of real estate at liquor store for nine thousand
चुर्क। पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित एक शराब की दुकान पर मौजूद सेल्समैन को शुक्रवार की रात दो नकाबपोश युवक असलहा सटाकर करीब नौ हजार नकद लूटकर फरार हो गए। रात में ही कर्मचारी ने इसकी जानकारी दुकान स्वामी को दी। शनिवार की सुबह दुकान स्वामी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।
विज्ञापन

चुर्क-गुर्मा नगर पंचायत क्षेत्र में दर्पणा देवी की शराब की दुकान है। शुक्रवार को रात में वहां सेल्समैन और शराब की दुकान के बाहर नमकीन चना बेचने वाला दुकान में मौजूद था। रात एक बजे के बाद दो युवक वहां पहुंचे और दुकान के बाहर सो रहे व्यक्ति को असलहा सटाकर दुकान में सो रहे सेल्समैन को जगाया और उसके पास रखे नगद और दुकान में रखे करीब नौ हजार रुपये नकद व पांच-छह बोतल देशी शराब लूटकर फरार हो गए। इसकी जानकारी कर्मचारी ने दुकान स्वामी को दी। इसके बाद शनिवार को सुबह घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच कर कर्मचारी से पूछताछ की। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। इस दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे है। उसी को आधार मानकर पुलिस मामले का खुलासा करने की दिशा में कार्य करना शुरू कर दिया है। इस संबंध में चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह का कहना है कि दुकान स्वामी ने तहरीर देने के लिए थोड़ी देर में आने की बात कही थी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक चुर्क चौकी को तहरीर नही दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed