फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Salary payment of security personnel will be done after approval

अनुमोदन के बाद होगा सुरक्षा कर्मियों का वेतन भुगतान

Sun, 26 Dec 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Salary payment of security personnel will be done after approval
ओबरा परियोजना कॉलोनी की सुरक्षा में तैनात भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम के सुरक्षा कर्मियों का विगत आठ माह से वेतन लंबित है। पिछले दिनों सुरक्षाकर्मियों ने अधीक्षण अभियंता सिविल के समक्ष अपना रोष प्रकट किया था। इस मामले में सुरक्षा से संबंधित सिविल खंड के अधिशासी अभियंता इं. अदालत वर्मा ने बताया कि पूर्व सैनिक कल्याण निगम के सुरक्षा कर्मियों का वेतन स्थानीय स्तर से नहीं रोका गया है। बल्कि वर्ष 2020-21 की निविदा के विरुद्ध सात माह का अतिरिक्त वित्तीय अनुमोदन प्राप्त करने के लिए प्रस्ताव निगम मुख्यालय को परियोजना प्रमुख के माध्यम से भेजा गया है। सक्षम समिति से अनुमोदन नहीं प्राप्त होने पर परियोजना से निगम मुख्यालय को कई अनुस्मारक पत्र भी प्रेषित किए गए हैं। साथ ही मुख्यालय के अधिकारियों से संपर्क कर लगातार अनुमोदन जल्द कराने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही अनुमोदन प्राप्त होने की उम्मीद है। बताया कि जैसे ही अनुमोदन मुख्यालय से मिल जाएगा तत्काल सभी सुरक्षाकर्मियों के बीजक को भुगतान हेतु लेखाखंड में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed