{"_id":"6807d58be5debe9b9e0619c8","slug":"salary-of-ado-agriculture-robertsganj-stopped-due-to-negligence-in-work-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-127299-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: कार्य में लापरवाही पर एडीओ कृषि रॉबर्ट्सगंज का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: कार्य में लापरवाही पर एडीओ कृषि रॉबर्ट्सगंज का वेतन रोका
विज्ञापन
शासन की प्राथमिकताओं में शामिल फाॅर्मर रजिस्ट्री का कार्य ग्राम पंचायतों में कृषकों के मध्य कैंप लगाकर किया जा रहा है। इसमें लापरवाही बरतने पर रॉबर्ट्सगंज के एडीओ कृषि का अप्रैल माह का वेतन रोका गया है।
फाॅर्मर रजिस्ट्री के लिए क्षेत्रीय लेखपाल, पंचायत सहायक प्राविधिक सहायक कृषि की टीम बनाई गई है। उनकी ओर से कैंप के माध्यम से फाॅर्मर रजिस्ट्री का कार्य रोस्टर के अनुसार किया जा रहा है।
डीएम की तरफ से कंट्रोल रूम से फोन के माध्यम से 21 अप्रैल को समय दोपहर 12.45 बजे लाइव लोकेशन के माध्यम से पता करवाने पर एडीओ कृषि रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में नहीं पाए गए। विकास खंड रॉबर्ट्सगंज में उनकी तरफ से प्रभावी मॉनीटरिंग न करने से खराब प्रगति पाई गई।
विज्ञापन
जिससे उनका अप्रैल माह का वेतन रोकने के निर्देश एडीएम वित्त सहदेव मिश्र ने उप कृषि निदेशक को दिए हैं। इसके साथ ही बट एवं लोहरा गांव में कार्यों का स्थलीय सत्यापन भी किया गया।
वहीं उप कृषि निदेशक ने सभी किसानों से अपील की है कि वे अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य 30 अप्रैल तक प्रत्येक दशा में बनवा लें अन्यथा किसान सम्मान निधि समेत अन्य योजनाओं का लाभ नहीं प्राप्त होगा। किसान कैंप या सीएससी पर आधार, मोबाइल, खतौनी की प्रति ले जाकर अवश्य फॉर्मर रजिस्ट्री बनवा लें।