फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Salary of 50 officers including SDM, Tehsildar stopped

एसडीएम, तहसीलदार समेत 50 अफसरों का वेतन रोका

Thu, 09 Jun 2022 07:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
Salary of 50 officers including SDM, Tehsildar stopped
जन शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई बरतने पर डीएम ने 50 अधिकारियों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। उन्हें आठ जून तक आईजीआरएस पोर्टल पर सभी डिफाल्टर संदर्भों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया गया था मगर लापरवाही बरतने पर डीएम ने यह कार्रवाई की है। सभी अफसरों से तीन दिन में स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
विज्ञापन

कार्रवाई की जद में आए अफसरों में जिला उपायुक्त मनरेगा, बीडीओ चोपन, घोरावल, कोन, एसडीएम ओबरा, घोरावल, सदर, तहसीलदार सदर, घोरावल, दुद्धी, ओबरा शामिल हैं। इनके अलावा श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी घोरावल, प्रभारी चिकित्साधिकारी चोपन, बंदोबस्त अधिकारी, चकबंदी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी राबर्ट्सगंज, अपर मुख्य अधिकारी, सीडीपीओ बभनी, चोपन, म्योरपुर, जिला पंचायत राज अधिकारी, एडीओ बभनी, दुद्धी, म्योरपुर, नगवां, राबर्ट्सगंज, जिला समाज कल्याण अधिकारी, एक्सईएन विद्युत पिपरी व राबर्ट्सगंज, एक्सईएन रिहंद कॉलोनी सिविल अनुरक्षण खंड, एक्सईएन प्रांतीय खंड, एक्सईएन मीरजापुर नहर प्रखंड मीरजापुर, खान निरीक्षक, खान अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी, सीओ सिटी, दुद्धी, घोरावल, एसओ पन्नूगंज, बीजपुर, घोरावल, म्योरपुर, ओबरा, शाहगंज और पिपरी का भी जून माह का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed