{"_id":"644d4ae5da77d255e208f604","slug":"salary-of-38-secretary-withheld-for-negligence-in-making-sonbhadra-news-c-20-1-179084-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: रिचार्ज पीट बनवाने में लापरवाही पर 38 सचिव का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: रिचार्ज पीट बनवाने में लापरवाही पर 38 सचिव का वेतन रोका
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में भूगर्भ जल स्तर को रिचार्ज करने के लिए ग्राम पंचायतों में खराब हैंडपंप के बोर का प्रयोग करते हुए डीप बोरवेल रिचार्ज पीट के निर्माण की मुहिम शुरू की गई। लक्ष्य के सापेक्ष 50 फीसदी से कम रिचार्ज पीट बनने पर डीपीआरओ ने 38 ग्राम पंचायत सचिवों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
डीएम चंद्रविजय सिंह के निर्देश के अनुसार जिले में 2000 से अधिक डीप बोर वेल रिचार्ज पीट बनाया जाना है। मगर अभी तक सिर्फ 889 रिचार्ज पीट का ही निर्माण हो सकता है। बीते दिनों डीएम और सीडीओ ने सभी ब्लॉक के बीडीओ, डीओ पंचायत और ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित किया था कि ग्राम पंचायतों में जो बोर खराब हो गए हैं, उनमें रिचार्ज पीट का निर्माण कराकर बरसात का पानी अधिक से अधिक जमीन के नीचे भेज कर भूगर्भ जल को रिचार्ज किया जाए। इस अभियान के तहत जिले में 889 रिचार्ज पीट का निर्माण पूर्ण हो गया है। घोरावल ब्लॉक में लक्ष्य 276 के सापेक्ष 141, बभनी ब्लॉक में 102 के सापेक्ष 45 और नगवां में 116 लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 33 रिचार्ज पीट पूर्ण हुए हैं। दुद्धी ब्लॉक में 115 के लक्ष्य के सापेक्ष 49 रिचार्ज पीट का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है।
चोपन में 193 के लक्ष्य के सपेक्ष्य 123 पीट का निर्माण का कार्य पूर्ण पाया गया। राबर्ट्सगंज में 264 निर्माण के लक्ष्य के सापेक्ष 139 पूर्ण हुआ है। चतरा ब्लॉक में 152 लक्ष्य के सापेक्ष 57 रिचार्ज पीट का निर्माण पूर्ण पाए गए। म्योरपुर ब्लॉक में 260 लक्ष्य के सापेक्ष 141 का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। कोन ब्लॉक के 132 रिचार्ज पीट निर्माण के लक्ष्य के सापेक्ष 91 रिचार्ज पीट का निर्माण कार्य पूर्ण पाया गया। करमा में 188 रिचार्ज पीट का निर्माण कराया जाना था, अभी तक 91 का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। इन सभी ब्लॉकों में 38 ग्राम पंचायत सचिवों की प्रगति रिपोर्ट खराब पाई गई। इस पर डीपीआरओ ने सचिवों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण जारी किया है। सभी सचिव और एडीओ पंचायत को निर्देशित किया गया की यदि एक सप्ताह में कार्य पूर्ण नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इन सचिवों पर हुई कार्रवाई
डीपीआरओ ने जिन सचिवों पर कार्रवाई की है, उनमें मुख्य रूप से सचिव नरेश सिंह, हेमंत शुक्ला, संजू लता, संजय सिंह प्रथम, रवि प्रकाश गौतम, रामदर्शन, सतीश कुमार यादव, जंक्शन कुजूर, सुनील कुमार गुप्ता, सुजीत कुमार, विजय बहादुर, राकेश कुमार, अरशद खान, अरुण वर्मा, रतिभा द्विवेदी, राहुल सिंह, सुरेश कुमार, पार्थ राज सिंह, मनोज कुमार दुबे, राकेश द्विवेदी, संगीता राय, प्रवीण कुमार की प्रगति कम पाई गई। राजेश कुमार एवं कुमार राजेश सहित 38 पर कार्रवाई हुई है।