{"_id":"aee76861c08552d924d5d2dcee3c655c","slug":"salaries-of-officers-halted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" अफसरों का वेतन रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों का वेतन रुका
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Tue, 01 Sep 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को तीनों तहसीलों में तहसील दिवस का आयोजन किया गया।
इसमें कुल 202 शिकायती पत्र आए, जिसमें से 29 मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
दुद्धी में एसपी शिवशंकर यादव और एसडीएम डॉ. विश्राम सिंह यादव ने जनता की समस्याएं सुनीं।
एसडीएम ने तहसील दिवस में अनुपस्थित सहायक अभियंता सिंचाई, सहायक अभियंता कनहर सिंचाई परियोजना व जिला पंचायत राज अधिकारी का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
यहां 82 शिकायतें सुनी गई और मौके पर नौ का निस्तारण किया गया। तहसील दिवस के आयोजन के बाद विधायक दुद्धी रूबी प्रसाद और एसडीएम ने दैवीय आपदा राहत कोष से दो पात्रों में आठ लाख रुपये का चेक प्रदान किया।
राबर्ट्सगंज में एसडीएम हर्षदेव पांडेय ने जनता की समस्या सुनी। यहां 59 शिकायती पत्र पड़े जिसमें से पांच मामले ही निस्तारित हो सके। घोरावल में एसडीएम कैलाश सिंह और एएसपी शंभूशरण यादव ने लोगों की समस्या सुनी।
यहां 61 शिकायतों में से 15 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।