फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Saints are the soul of the nation: Dr. Usha

राष्ट्र की आत्मा होते हैं संत : डॉ. ऊषा

Tue, 28 Dec 2021 07:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Saints are the soul of the nation: Dr. Usha
अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में राममंदिर परिसर में आयोजित चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ, सायंकालीन दीपयज्ञ के साथ नव सृजन संकल्प गायत्री महायज्ञ मंगलवार को संपन्न हो गया। शांतिकुंज हरिद्वार से पधारी विद्वत टोली के सदस्यों ने गायत्री महामंत्र के साथ विशिष्ट मंत्रों की आहुतियों, दीक्षा संस्कार, विद्यारंभ संस्कार और पुंसवन संस्कारों के साथ गायत्री महायज्ञ संपन्न कराया।
विज्ञापन

टोली प्रमुख डॉ. ऊषा शर्मा ने व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण एवं समाज निर्माण के सूत्रों की सरल शब्दों में विशद व्याख्या की। कहा कि संत राष्ट्र की आत्मा होते हैं। निष्ठा का पान करके उसे मुमुक्षत्व की ओर अग्रसर करते हैं। गायत्री महामंत्र का जप, चिंतन और मनन जीवन को परिष्कृत कर गृह क्लेश समेत समस्त दुखों का निवारण करता है। गायत्री शक्तिपीठ ओबरा के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी मनमोहन शुक्ल ने बताया कि सबके सहयोग से भविष्य में इससे भी बड़ा यज्ञीय आयोजन किया जाएगा। यज्ञ से पूर्व मुख्य यजमान श्रीप्रकाश गिरि ने सपत्नीक देव पूजन किया। तापीय परियोजना के सुरक्षा प्रभारी एसके सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित किया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी, शक्तिपीठ के अध्यक्ष रायचंद द्विवेदी, समाजसेवी रमेश सिंह यादव, उमाशंकर सिंह, तारकेश्वर अग्रहरि और एसएन मिश्र ने सपत्नीक आरती की। आरती के बाद भव्य भंडारा हुआ। अर्चना, मंजेश पटेल, प्रमोद कुमार, राहुल शर्मा, विजेंदर और राजबीर संग कैलाशनाथ, सरिता, सीमा, वंदना, छोटू यादव, राजीव रंजन, प्रखर रत्नम, हार्दिक, उत्कर्ष, अर्पण, ऋषभ, अलख, सत्यम, शिवम, सुंदरम, शिखर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed