फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Saint Ravidas gave the message of humanity: Ram Nihor

संत रविदास ने मानवता का संदेश दिया : राम निहोर

Sun, 01 Feb 2026 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Saint Ravidas gave the message of humanity: Ram Nihor
रॉबर्ट्सगंज समाजवादी पार्टी कार्यालय में संत रविदास जयंती पर पुष्प अर्पित करते जिलाध्यक्ष रामनि
सोनभद्र। सपा के जिला कार्यालय पर रविवार को संत रविदास और संत नरहरि सोनार की जयंती पर संगोष्ठी हुई। दोनों संतों के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने उनके संदेशों को याद किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि संत रविदास के विचार भक्ति और मानवता का संदेश देते हैं। जातिगत भेदभाव, सामाजिक कुरीतियों और अन्याय के विरुद्ध उनका निर्भीक संघर्ष सदैव हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा। कहा कि संत नरहरि सोनार एक प्रमुख गुजराती लेखक और गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक थे। वे महात्मा गांधी और सरदार पटेल के करीबी सहयोगी थे। उन्होंने गुजरात में स्वतंत्रता आंदोलन और सामाजिक उत्थान के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। संतों के रास्ते पर चलते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हर वर्ग की लड़ाई लड़ रहे हैं। संगोष्ठी में प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल, राम भरोसे सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, डॉ.लोकपति सिंह पटेल, अनिल प्रधान आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया।
विज्ञापन

संत रविदास के आदर्श सबके लिए मार्गदर्शक



सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज में संत रविदास की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की ओर से समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत के नेतृत्व में संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत ने कहा कि संत रविदास के आदर्श और शिक्षाएं समाज के सभी वर्गों के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने समानता, भाईचारा और सेवा भाव की भावना को जीवन में उतारने का संदेश दिया। यह कार्यक्रम उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का अवसर है। इस मौके पर भाजपा के नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, संजय रावत, रमेश भगत, रमेश प्रजापति, संजय कुमार, मनोज रावत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed