फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Saint Joseph The overall champion team

संत जोसेफ टीम बनी ओवरआल चैंपियन

Mon, 15 Dec 2014 11:26 PM IST
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला Updated Mon, 15 Dec 2014 11:26 PM IST
विज्ञापन
Saint Joseph The overall champion team
एनटीपीसी रिहंद के क्रीड़ा परिषद की ओर से रिहंद स्टेडियम में कर्मचारियों, उनके परिवार के सदस्यों एवं कालोनी परिसर स्थित विद्यालयों के बच्चों के लिए एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें कर्मचारियों, महिलाओं और बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 100 मीटर, 400 मीटर दौड़, 4 गुणे 100 रिले दौड़, लंबी कूद एवं  शॉटपुट आदि प्रतियोगिताएं इस मीट का आकर्षण रहीं। प्रदर्शन के आधार पर संत जोसेफ विद्यालय को ओवरआल चैंपियन की ट्राफी दी गई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दौरान बालक वर्ग में हरिदेव सूत्रधर, बालिका वर्ग में अंजली यादव, कर्मचारी वर्ग  में मयंक वर्मा तथा महिला वर्ग में शालिका शर्मा को सर्वोत्तम खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।  इसके अतिरिक्त 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए 400 मीटर ब्रिस्कवॉक की प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी। इसमें आरपी सिंह, वरीय प्रबंधक (सूचना तकनीकी) को प्रथम स्थान  प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णायक की भूमिका बीडी सिंह, एसके सिंह, एमपी सिंह, गणेश सिंह, मनोज पांडेय, नंदलाल ने निभाई। बतौर मुख्य अतिथि एनटीपीसी  रिहंद के कार्यकारी निदेशक पी रमेश ने अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर हौसलाआफजाई की। इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन व अनुरक्षण) एसके सिन्हा, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं) राजकुमार, महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन) विनय कुमार, महाप्रबंधक (अनुरक्षण) एके मुखर्जी, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) रजनीश रस्तोगी, मुख्य चिकित्साधिकारी धनवंतरि चिकित्सालय डा. राजीव गोयल, वर्तिका की उपाध्यक्षा अंजू कुमार, वरीय सदस्या  उषा रानी, क्रीड़ा परिषद के महासचिव राज कुमार वैश्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed