फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SAILING waved tricolor , was coined Vandemaataram

चहुंओर लहराया तिरंगा, गूंजा वंदेमातरम

Sun, 16 Aug 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sun, 16 Aug 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
SAILING waved tricolor , was coined Vandemaataram

विज्ञापन
देश की आजादी का जश्न शनिवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। सभी सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं में ध्वजारोहण किया गया और प्रभात फेरियां निकाली गईं। शहीदों को नमन किया गया।

सुबह आठ बजे जिलाधिकारी संजय कुमार ने कलेक्ट्रेट, एसपी शिवशंकर यादव ने पुलिस लाइन और सीडीओ महेंद्र सिंह ने विकास भवन में ध्वजारोहण किया।

विद्यालयों में इस मौके पर प्रभात फेरियां निकाली गईं और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी तरह से औद्योगिक संस्थाओं में आजादी का जश्न पूरे जोशोखरोश के साथ मनाया गया।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि के लिए जो जिस पद पर है वह पूरी ईमानदारी निष्ठा के साथ कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्वर्गवासी हो चुके स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पत्नी सीता, सुन्दरी, कस्तूरबा देवी, सुमित्रा, कलावती, फूलदेवी को अंगवस्त्रम, मिष्ठान, पुष्प और स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने शहीद स्थल परासी दूबे में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के कीर्ति स्तंभ पर माल्यार्पण किया।

उधर जिला प्रशासन की ओर से चुर्क में आयोजित क्रास कंट्री रेस का एसपी शिव शंकर यादव ने शुभारंभ किया। कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में डीएम ने रेस में प्रथम स्थान पाने वाले कमलेश, दूसरे स्थान रहे सोनू यादव, तीसरे स्थान पाने वाले शिवाकांत को ट्रैक शूट, टी शर्ट, लोवर, बेडशीट प्रदान किया।

इसी प्रकार जूनियर वर्ग में पहला स्थान पाने वाले अर्जुन कुमार, दूसरे रोहित कुमार, तीसरे स्थान पर रहे अमन पांडेय को भी सम्मानित किया गया।

उधर राबट्र्सगंज स्थित गुरुनानक बालिका इंटर कालेज में प्रधानाचार्या सुभाग सिंह, सरस्वती शिशु मंदिर में नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, राजकीय बालिका इंटर कालेज में प्रधानाचार्या उषा सिंह, राजा शारदा महेश इंटर कालेज में प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह, जन शिक्षण संस्थान में निदेशक जितेंद्र वर्मा,

मां वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल और एमवीएम बालिका इंटर कालेज में सांसद छोटलाल खरवार, पंडित देवधारी राम चौबे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य बीएन शास्त्री, श्री एकडेमी स्कूल में चित्रा जालान, डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह, जनता इंटर कालेज परासी में प्रबंधक सुशील चौबे, संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, संत कीनाराम महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं संत कीनाराम सरनीयर सेकंडी पब्लिक स्कूल में निदेशक डा. गोपाल सिंह ने ध्वजारोहण किया।

आरएसएम इंटर कालेज में विधायक अविनाश कुशवाहा और अर्पिता कुशवाहा और प्रकाश जीनियस इंटर कालेज में जिला अभिहित अधिकार मानिक चंद्र सिंहा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल चुर्क में प्रधानाचार्य डा. एसके चौबे ने तिरंगा फहराया। प्रधानाचार्य ने प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानन्द ने कहा कि बच्चे देश के कर्णधार एवं भविष्य हैं। समाज एवं देश के नवसृजन में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।


जय मां भगवती सोनांचल स्नातकोत्तर महाविद्यालय पुसौली प्रवंन्धक डा. अखिलेश मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। विंध्य कन्या महाविद्यालय में प्राचार्या अंजली विक्रम सिंह, संत जोसेफ कानवेंट स्कूल मेें सिस्टर लिनेट और संत भगवानानंद इंटर कालेज में प्रबंधक सतीश श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed