फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Safai employees will be seen in dress code

ड्रेस कोड में नजर आएंगे सफई कर्मचारी

Sun, 10 Jan 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Safai employees will be seen in dress code
सोनभद्र। स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत नगर पालिका परिषद सहित सभी नगर पंचायतों में सफाई का काम कर रहे कर्मचारियों को ड्रेस उपलब्ध कराया जाएगा। ड्रेस मंगाने के लिए प्रशासन की तरफ से कार्रवाई चल रही है। सफाईकर्मियों को सुरक्षा उपकरण भी देने की तैयारी है। नगर पालिका परिषद सोनभद्र के अलावा नगर पंचायत घोरावल, दुद्धी, ओबरा, चोपन, चुर्क/गुरमा, पिपरी और रेणुकूट में 270 से अधिक सफाईकर्मी काम कर रहे हैं। अकेले नगर पालिका में 104 सफाईकर्मी है। प्रशासन की तरफ से सफाई कर्मियों में सुरक्षा उपकरण व ड्रेस बांटने की तैयारी चल रही है। स्वच्छ भारत मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक नगरीय नीरज ने बताया कि पहले सफाई कर्मियों को जैकेट, पीपीई किट, जूता, ग्लप्स और मास्क दिया जाएगा। इसके साथ ही सफाई कर्मियों में ड्रेस बांटा जाएगा। इसके लिए तैयारी चल रही है। अभी नगर पालिका परिषद के साथ-साथ सभी नगर पंचायतों में सफाईकर्मी बगैर ड्रेस व सुरक्षा उपकरण के काम कर रहे हैं। डीपीएम का कहना है कि कोविड-19 के मद्देनजर उक्त उपकरण बांटने का प्रशासन की तरफ से निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed