फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sadar MLA inaugurated the funeral site

अंत्येष्टि स्थल का सदर विधायक ने किया लोकार्पण

Thu, 09 Jun 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sadar MLA inaugurated the funeral site
राबर्ट्सगंज ब्लॉक के बेठीगांव में पंचायत भवन का लोकार्पण करते विधायक भूपेश चौबे व प्रमुख अजीत र? - फोटो : SONBHADRA
राबर्ट्सगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत बेठीगांव निस्फ में बेलन नदी के तट पर लाखों की लागत से बने अंत्येष्टि स्थल का बृहस्पतिवार को सदर विधायक और ब्लॉक प्रमुख ने फीता काटकर लोकार्पण किया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत में कायाकल्प हुए ग्राम पंचायत सचिवालय का उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

पंचायत विभाग की तरफ से बेठिगांव निस्फ गांव में बेलन नदी के तट पर करीब 24 लाख की लागत से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य कराया गया है। छह माह पूर्व अंत्येष्टि स्थल की आधारशिला रखी गई थी। बृहस्पतिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सदर विधायक भूपेश चौबे ने पूजन किया। तत्पश्चात नारियल तोड़कर व फीता काटकर अंत्येष्टि स्थल का लोकार्पण किया। अंत्येष्टि स्थल का निरीक्षण करने के दौरान डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि शासन की मंशानुरूप अंत्येष्टि स्थल पर एक कार्यालय के साथ लकड़ी रखने के लिए अलग कमरा बनवाया गया है। यहां एक साथ दो शव का दाह संस्कार किया जा सकेगा। वहीं प्रधानपति अनूप तिवारी ने अंत्येष्टि स्थल तक पहुंचने के लिए विधायक से संपर्क मार्ग निर्माण कराए जाने का अनुरोध किया। विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख ने आश्वासन दिया है। इसके बाद विधायक ने ग्राम पंचायत सचिवालय के कायाकल्प का उद्घाटन किया। इस मौके पर सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, अनिल केशरी, एडीओ पंचायत कृपाशंकर शुक्ला, ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश गिरि, ग्राम प्रधान नीलम त्रिपाठी, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश शुक्ला, बीडीसी योगेश मौर्य, रामप्यारे चौबे, रामचंदर त्रिपाठी, नागेश्वर, हरिकृष्ण त्रिपाठी, जोखन त्रिपाठी, अमरनाथ, राजबली चौबे, बबलू केशरी, विजय कनौजिया, उपेंद्र, सुखाड़ी, चंद्रिका, दिनेश कुशवाहा, मदन केशरी, मोनू त्रिपाठी, सीताराम, अनिल, सुनील, रंगीता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed