{"_id":"62a2330759098b079e44ade7","slug":"sada-s-je-suspended-for-arbitrariness-in-accepting-the-map-sonbhadra-news-vns6580881109","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानचित्र स्वीकृत करने में मनमानी पर साडा के जेई निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानचित्र स्वीकृत करने में मनमानी पर साडा के जेई निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानचित्र स्वीकृत करने में दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के आरोप में साडा के जेई विवेक कुमार को शासन ने निलंबित कर दिया है। उन्हें वाराणसी आयुक्त कार्यालय से संबद्ध किया गया है। उन पर लगे आरोपों की जांच के लिए वाराणसी मंडल के अपर आयुक्त (प्रशासन) को नामित किया गया है। भ्रष्टाचार के आरोपों में इससे पहले साडा कार्यालय के अनुचर को भी मंडलायुक्त ने पिछले दिनों निलंबित कर दिया था।
शक्तिनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अंतर्गत चोपन, डाला, ओबरा, रेणुकूट, पिपरी, अनपरा, शक्तिनगर, दुद्धी निकाय सहित म्योरपुर, बभनी ब्लाक क्षेत्र में सुनियोजित विकास का जिम्मा है। संबंधित क्षेत्रों में होने वाले सभी तरह के निर्माण कार्यों की निगरानी साडा करती है। भवन मानचित्र स्वीकृत कराने के नाम पर यहां बड़े पैमाने पर अनियमितता की शिकायत मिलती रही है। बिना मौके का सत्यापन किए ही निहित स्वार्थों को पूरा कर मानचित्र स्वीकृत करने से परियोजना व सरकारी भूमि पर तमाम लोगों ने अवैध तरीके से निर्माण करा लिया है। मानचित्र स्वीकृत करने के एवज में लोगों से अवैध वसूली की शिकायतें पिछले दिनों साडा के अध्यक्ष व मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र तक पहुंची थी। उन्होंने इसकी जांच का निर्देश दिया था। बतौर साडा सचिव एडीएम ने एसडीएम दुद्धी से इसकी जांच कराई। इसमें साडा के अनुचर और जेई की मिलीभगत की पुष्टि हुई। अनुचर को पिछले दिनों मंडलायुक्त ने निलंबित कर दिया था, जबकि जेई विवेक कुमार के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए शासन को पत्र भेजा था। राज्यपाल के आदेश के बाद आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण ने जेई विवेक कुमार को निलंबन का आदेश जारी किया है। पत्र के तहत जेई विवेक कुमार को निलंबन अवधि में मंडलायुक्त कार्यालय वाराणसी से संबद्ध किया गया है। उन पर लगे आरोपों की विस्तृत जांच वाराणसी के अपर आयुक्त प्रशासन को सौंपी गई है।