फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sacrifice for the thronging crowd round pavilion

यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए उमड़ी भीड़

Tue, 27 Dec 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Tue, 27 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज नगर के आरटीएस क्लब में चल रहे राम चरित नवाह्न पाठ महायज्ञ में तीसरे दिन मंगलवार को राम विवाह की झांकी देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। श्रीराम के उद्घोष से समूचा नगर भक्तिमय हो गया।

 सुबह सात बजे से ही दूर-दराज से श्रद्धालु पूजन-अर्चन करने के लिए यज्ञमंडप में पहुंचने लगे थे। श्रीराम, माता जानकी समेत अन्य देवी-देवताओं की भव्य प्रतिमा देख लोग भाव-विभोर हो गए। मध्यवकाश के बाद मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के विवाह की झांकी सजाई गई। महिला श्रद्धालुओं ने विवाह गीत गुनगुनाया। उधर  मंगलवार की सांयकाल प्रवचन में हेमंत तिवारी ने विघ्रेश्वर गणेश वंदना के पश्चात संगीत के माध्यम से श्रीराम के अवतरण से संबंधित भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय कर दिया। मानस मर्मज्ञ धर्मराज तिवारी ने जहां यज्ञस्थल होता है और राम चरित मानस का पाठ होता है वहां सभी देवी, देवता अदृश्य रूप से उपस्थित होकर कथा का रसपान करते हुए उपस्थिति श्रद्धालुओं को आर्शीवाद देते हैै। डॉ. प्रकाश चंद्र विद्यार्थी ने कहा कि प्रभु नाम ही मुक्ति प्रदान करता हैै। उन्होंने जनक की पुष्प वाटिका का सजीव वर्णन किया। संचालन कृष्णनंद तिवारी ने किया। कड़ाके की ठंड में प्रवचन सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। समिति के महामंत्री सुशील पाठक, विनय अग्रवाल, रामशकल चौबे, इंद्रदेव सिंह, अयोध्या दूबे, शिशु तिवारी, बिमलेश सिंह, अजय शुक्ला, राजेश्वर शुक्ला आदि रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed