फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rural journalists salute Babu Baleshwar

ग्रामीण पत्रकारों ने बाबू बालेश्वर को किया नमन

Fri, 27 May 2022 05:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 05:54 PM IST
विज्ञापन
Rural journalists salute Babu Baleshwar
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष स्व. बाबू बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि शुक्रवार को मनाई गई। ग्रामीण पत्रकारों के उत्थान में किए गए उनके कार्यों को याद किया।
विज्ञापन

ओबरा स्थित किड्स केयर इंग्लिश स्कूल में हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रानमति देवी व विशिष्ट अतिथि नरेंद्र नीरव रहे। जिलाध्यक्ष सुधाकर मिश्र ने 20 पत्रकारों व अन्य अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। मुख्य वक्ता नरेंद्र नीरव ने ‘ग्रामीण व शहरी पत्रकारिता का स्वरूप आज और कल’ विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। विवेक पांडेय, अजय बिहारी सिंह, रामप्यारे सिंह, अमरदीप सिंह, जसकीर्ति सिंह, मनोज तिवारी आदि ने भी विचार रखे। अजय कुमार भाटिया ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। संचालन प्रमोद कुमार चौबे ने किया। कार्यक्रम में सुनील गुप्ता, सुमन तिवारी, जगदीश तिवारी, ईश्वर प्रसाद, जोगेंद्र सिंह, राजेश पाठक, अजय बिहारी सिंह, नीरज पाठक, अंगद सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, केकराही में पगिया तिराहे पर हुए कार्यक्रम में सदर तहसील अध्यक्ष रामकेश यादव ने कहा कि बाबू बालेश्वर ने ग्रामीण पत्रकारों को उनकी पहचान दिलाने के लिए इस संगठन की स्थापना की। पत्रकारों के संगठित होने पर ही उनके अधिकारों का संरक्षण होगा। कार्यक्रम में मेराज खान, कृष्णकांत, रामनरेश शुक्ला, सेराज अहमद, विनय कुमार मौर्य, कमालू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed