फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rules should be made for ministerial cadre personnel

मिनिस्ट्रीयल संवर्ग के कर्मियों के लिए बनाई जाए नियमावली

Tue, 24 May 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Rules should be made for ministerial cadre personnel
विद्युत कार्यालय सहायक संघ की सोमवार को आयोजित वर्चुअल मीटिंग में विद्युत कर्मियों की विभिन्न समस्याओं पर गहन मंत्रणा की गई। इस दौरान ऊर्जा विभाग में कार्यरत कर्मियों के लिए आमेलन का रास्ता खोलने सहित मिनिस्ट्रीयल संवर्ग के कर्मचारियों के लिए तत्काल नियमावली बनाये जाने की पुरजोर मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक में भाग लेते हुए विद्युत कार्यालय सहायक संघ के प्रदेश अध्यक्ष उत्पादन मो. नाजिम ने आरोप लगाया कि वर्ष 2019 में मुख्यालय स्तर पर मिनिस्ट्रीयल संवर्ग के पदनाम परिवर्तित किए गए थे मगर उसके बाद आज तक उनके लिए नियमावली तक नहीं बनाई गई। इससे संवर्ग के कर्मचारी बगैर एक भी पदोन्नति पाये ही रिटायर्ड हो जा रहे हैं। इसके साथ ही विभिन्न डिवीजन में आमेलन की प्रक्रिया बंद कर दिये जाने के कारण कर्मी अपने घर-परिवार से सैकड़ों किमी दूर मानसिक तनाव में ड्यूटी करने को विवश हैं। प्रबंधन को तत्काल आमेलन का रास्ता खोलने की दिशा में कार्य करना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने रोष जताते हुए कहा कि जीपीएफ कर्मचारियों की स्लिप अभी तक आनलाइन नहीं की गई है। दूसरी तरफ विद्युत विभाग में ईआरपी सिस्टम पूरी तरह लागू होने के बाद भी अभी तक कार्यकारी सहायक संवर्ग के कार्य का निर्धारण तक नहीं किया गया है। ऊर्जा विभाग में भारी संख्या में रिक्त पदों पर भर्ती की दिशा में कोई पहल न किये जाने से कर्मियों पर काम का बोझ बढ़ता जा रहा है। मीटिंग में सभी पदाधिकारियों ने सहभागिता की। इस मौके पर अनपरा शाखा अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, महामंत्री पंकज कुमार, प्रदेश उपसचिव रमेश राय, प्रदेश संगठन सचिव हरेंद्र सिंह, विजेंद्र यादव, प्रदेश प्रचार सचिव प्रकाश सैनी, हरदुआगंज अध्यक्ष योगेश कुमार, मनीष चौधरी, योगेंद्र यादव, दीपक कुमार आदि ने भी मुद्दों को उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed