फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   rotest engineer in sonbhadra

अभियंताओं ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना, उठाई मांगें

Thu, 06 Feb 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
rotest engineer in sonbhadra
कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारी।
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले अभियंताओं ने बुुधवार को कलेक्ट्रेट में धरना दिया। यहां अभियंताओं ने पुरानी पेंशन, कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था समेत कई मांगें उठाईं। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। सभा कर अभियंताओें ने चेताया कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

धरना की अध्यक्षता महासंघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि डिप्लोमा इंजीनियर्स की लंबित मांगें पिछले कई वर्षों से लगातार चली आ रही हैं। इसमें एक मांग ग्रेड पे 4800 मुख्य मांग है। ग्रेड पे 4800 पर पूर्व के आंदोलनों के परिणाम स्वरूप मुख्य सचिव की अध्यक्षता की समित में सहमति भी प्रदान की गई थी, लेकिन अब तक पूर्व वर्तमान के सरकारों ने जूनियर इंजीनियर्स की इस मुख्य मांग को पूरा नहीं किया। इसी तरह पुरानी पेंशन, कैशलेस चिकित्सा, प्रोन्नत व्यवस्था, जूनियर इंजीनियर्स के लिए सेपरेट गैलरी, अभियंत्रण संवर्ग की सुरक्षा, न्यूनतम शैक्षिक अर्हता इंटरमीडिएट किया जाना आदि कई मांगे हैं, जो पूरी नहीं हुईं। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ मिर्जापुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि हमारे पूर्व के कार्यक्रम व सरकार की संगठन के बीच हुए समझौते के कारण स्थगित हुआ था न कि समाप्त किया गया था। हम सभी जून ियर इंजीनियर केंद्र के आह्वान पर एक बार फिर आंदोलनरत हैं। लोक निर्माण विभाग के जनपद अध्यक्ष इंजीनियर संतोष सिंह ने लोक निर्माण विभाग की तरफ़ से महासंघ को शत-प्रतिशत सहयोग का आश्वासन दिया। महासंघ के उपाध्यक्ष ओमकार नाथ मौर्या ने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर जागरूक रहने व आंदोलित होने का आह्वान किया। इस दौरान विजय सिंह पटेल, अशोक कुमार, विनोद कुमार वर्मा, नंदलाल राम, शमशेर बहादुर, महेश यादव, रमाकांत , योगेंद्र कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, अजय गुप्ता, अमरचंद, अरविंदर मौर्या, सतीश यादव, सोनू प्रसाद, विनोद कुमार शर्मा, धीरेंद्र कुमार, महेश प्रसाद यादव आदि मौजूूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed