{"_id":"620947d482494d78dc5e430a","slug":"rope-stuck-in-neck-while-unlocking-old-man-dies-sonbhadra-news-vns638465451","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: ताला खोलते समय गर्दन में लगी चाबी की रस्सी में फंसकर वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: ताला खोलते समय गर्दन में लगी चाबी की रस्सी में फंसकर वृद्ध की मौत
Mon, 14 Feb 2022 01:06 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:06 AM IST
सार
थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि नशे की हालत में होने से उसे पता भी नहीं चला और दम घुटने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र में म्योरपुर क्षेत्र के लौबंद गांव में ताला खोलते समय गर्दन में लगी चाबी की रस्सी में फंसकर एक वृद्ध की रविवार की दोपहर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेज दिया। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि लौबंद गांव निवासी हीरालाल (58) नशे की हालत में था।
विज्ञापन
घर की चाबी गले में पड़ी रस्सी में लगी हुई थी। ताला खोलते समय वह गिर पड़ा और उसी रस्सी में उसकी गर्दन फंस गई। नशे की हालत में होने की वजह से उसे पता भी नहीं चला और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन