{"_id":"658c5df47c72b59ae30174ca","slug":"robertsganj-won-by-three-wickets-in-a-thrilling-match-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-7560-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: रोमांचक मुकाबले में राबर्ट्सगंज की तीन विकेट से जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: रोमांचक मुकाबले में राबर्ट्सगंज की तीन विकेट से जीता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी। टाउन क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित 37वें अंतरराज्जीय क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को राबर्ट्सगंज की टीम ने जीत हासिल की। रोमांचक मुकाबले में डॉ. एचपी सिंह क्रिकेट अकादमी रॉबर्ट्सगंज ने गढ़वा की टीम को हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गढ़वा की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 155 रन बनाए। गढ़वा की ओर से नवीन ने दो छक्का और दो चौके की मदद से सर्वाधिक 36 रनों की पारी खेली। इसके अलावा सारिक ने तीन चक्का और एक चौका लगाते हुए 27, अतुल ने दो छक्का और तीन चौके की मदद से 26, रंजन ने एक छक्का और दो चौके की मदद से 16 रन का योगदान दिया।
गेंदबाजी करते हुए डॉ. एचपी सिंह क्रिकेट अकादमी के गेंदबाजों में सुभाष ने अपने चार ओवरों के कोटे में 20 रन देकर तीन विकेट चटकाए। राकेश व अखिलेश को दो-दो और राघवेंद्र को एक विकेट मिला। जवाब में खेलने उतरी डॉ. एचपी सिंह क्रिकेट अकादमी राबर्ट्सगंज की टीम 19.5 ओवर में अपने सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। राबर्ट्सगंज के सूर्यांश ने छह छक्कों और एक चौके की मदद से सर्वाधिक 45 रनों की पारी खेली। प्रवीण चौबे ने 29, प्रदीप पांडे ने 24 व अजय ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए गढ़वा के गेंदबाजों में एकलाख व आयुष ने 2-2 विकेट हासिल किया। इसके अलावा रंजन व मानस ने एक-एक विकेट हासिल किया। राबर्ट्सगंज के गेंदबाज सुभाष को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एडीओ पंचायत रवि दत्त मिश्रा ने दिया। निर्णायक रजत राज व धीरज अग्रहरि थे। कमेंट्री मु. शमीम अंसारी व अंसार अहमद ने किया। स्कोरर की भूमिका में राजू शर्मा, निशान्त मोहन व अयाज मौजूद रहे।