फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Robertsganj team won the match by defeating Board XI Obra

Sonebhadra News: बोर्ड इलेवन ओबरा को हराकर राबर्ट्सगंज की टीम ने जीता मैच

Wed, 17 Jan 2024 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Robertsganj team won the match by defeating Board XI Obra
ओबरा। स्थानीय अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित मास्टर ब्लास्टर टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को बोर्ड इलेवन ओबरा और रॉबर्ट्सगंज की टीम में मुकाबला हुआ। इसे रॉबर्ट्सगंज ने 32 रनों से जीत दर्ज की। मैच में मैन ऑफ मैच रॉबर्ट्सगंज के प्रदीप पांडेय को चुना गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मुख्य अतिथि भाजपा मंड़ल अध्यक्ष सतीश पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत कराई। रॉबर्ट्सगंज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 152 रनों का लक्ष्य रखा। बल्लेबाज शौर्यांश ने सर्वाधिक 35 और धनंजय ने 33 रनों का योगदान दिया। जवाब में उतरी बोर्ड इलेवन ओबरा की टीम निर्धारित 20 ओवर में 129 रन ही बना सकी। बृहस्पतिवार को गढ़वा झारखंड बनाम रॉबर्ट्सगंज के बीच मैच खेला जाएगा। निर्णायक रोशन सिंह व प्रवीण कुमार रहे। आयोजन अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, धुरंधर शर्मा, बृजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed