फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   road jam

नाराज सफाई कर्मियों ने किया चक्काजाम

Fri, 28 Jun 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
road jam
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में स्थित एक बैंक के कर्मियों की कार्यप्रणाली से नाराज होकर सफाई कर्मी बैंक के सामने मार्ग जाम कर दिया। उनका कहना था कि उन लोगों ने बैंक से ऋण लिया है। कर्ज लेने के दौरान बैंक से तय था कि तनख्वाह जब आएगी तो उसमें से कुछ रुपये ऋण में कट जाएगा और शेष खर्च चलाने के लिए मिलेगा। लेकिन बैंककर्मी मनमाने ढंग से पूरी तनख्वाह अपने पास रख ले रहे हैं। कोतवाल ने नाराज कर्मियों को उनकी समस्याएं दूर कराने का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

बताते चले कि पंचायती राज विभाग में तैनात कुछ सफाईकर्मी राबर्ट्सगंज नगर में स्थित एक बैंक से ऋण लिए हैं। बृहस्पतिवार को दर्जन भर से अधिक कर्मी बैंक में तनख्वाह निकालने के लिए गए तो पता चला कि उनकी पगार कर्ज की धनराशि में जमा कर दी गई। इतना सुनते ही कर्मी बैंक कर्मियों पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए बैंक के सामने ओवरब्रिज के नीचे चक्काजाम कर दिया। उनका कहना था कि बैंककर्मी मनमाने ढंग से उनके खातेे से धन की कटौती कर रहे हैं। पगार न मिलने से उनके समक्ष भूखमरी की नौबत उत्पन्न हो जाएगी। जाम की खबर पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाल नवीन तिवारी ने कर्मियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनने के बाद बैंकर्मियों से बातचीत की। कोतवाल के आश्चवासन पर करीब 20 मिनट बाद कर्मियों ने जाम को समाप्त कर दिया। पुलिस का कहना है कि बैंक कर्मियों से ऋण देने के दौरान जो शर्त थी उसके आधार पर धनराशि में कटौती करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed