{"_id":"6165cd278ebc3e959e6fc4b6","slug":"road-investigation-completed-report-sent-to-commissioner-sonbhadra-news-vns616988347","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों की जांच पूरी, कमिश्नर को भेजी गई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों की जांच पूरी, कमिश्नर को भेजी गई रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) से बनी सड़कों की तकनीकी जांच पूरी कर ली गई है। मुख्य विकास अधिकारी स्तर से जांच रिपोर्ट कमिश्नर मिर्जापुर मंडल को भेज दी गई है। ऐसा माना जा रहा है कि जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
शासन व प्रशासन की तरफ से सड़कों के निर्माण एवं उसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बावजूद इसके अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। दो माह पहले समीक्षा बैठक के दौरान कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्रा ने मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत जिले में बनी सड़कों की जांच कराकर रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्देश दिया था। दुद्धी तहसील क्षेत्र में बनी सड़कों के निर्माण में मानक की अनदेखी की शिकायत मिली थी। कमिश्नर के निर्देश पर पीएमजीएसवाई से जिले में बने 27 संपर्क मार्गों की जांच कराई गई। इसमें ज्यादातर सड़कों का निर्माण कार्य दुद्धी तहसील क्षेत्र में ही हुआ है। सीडीओ ने चार विभाग के अधिकारियों की टीम गठित करके सड़क निर्माण विशेषज्ञ की निगरानी में जांच कराई। टीम की तरफ से पीएमजीएसवाई से बनी सड़कों की जांच करके रिपोर्ट सीडीओ को दे दी गई है।
कमिश्नर के निर्देश पर जिले में पीएमजीएसवाई से बनीं सड़कों की जांच करा ली गई है। जांच रिपोर्ट कमिश्नर को भेज भी दी गई है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. अमित पाल शर्मा, सीडीओ, सोनभद्र।