फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Road digging dropping opposition Hindu Yuva Vahini Performance

सड़क खोदकर छोड़ने के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी का प्रदर्शन

Thu, 03 Dec 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Thu, 03 Dec 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Road digging dropping opposition Hindu Yuva Vahini Performance
स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के लालबत्ती चौराहे पर गुरुवार की दोपहर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने चेतक कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। विरोध में नारेबाजी की और सड़क खोदकर छोड़े जाने से आए दिन हो रही दुर्घटनाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



गुरुवार को भारी संख्या में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता लालबत्ती चौराहे पर पहुंचे और चेतक कंपनी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन के बाद सभा में वक्ताओं ने कहा कि वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग के चौड़ा करने के काम में अनियमितता के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन



मार्ग अधूरा छोड़ा गया है और जगह-जगह गड्ढे हैं, जिससे लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। कार्यस्थल पर सांकेतिक चिह्न तक नहीं लगाए गए हैं। कहा कि एक दिसंबर को टीपर की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की हुई मौत का कारण भी अधूरा मार्ग निर्माण है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यकर्ताओं ने चेतक कंपनी को दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कहा कि क्षेत्र में संचालित वाहनों की गति तीव्र होने और व अप्रशिक्षित चालकों द्वारा वाहनों के चलाने से दुर्घटना घट रही है। इसके रोकथाम पर पुलिस प्रशासन का रवैया नकारात्मक है।



हिंदू युवा वाहिनी ने चेतक कंपनी व पुलिस प्रशासन का विरोध करते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर जिला सह संयोजक पंकज गौतम, गुंजन पांडेय, आकाश केसरी, आकाश रावत, शिवम पांडेय, बृजेश कुमार, नगर महामंत्री दीपक यादव, महेश सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed