{"_id":"5963b4634f1c1b817e8b4569","slug":"road-cut-by-heavy-rains","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से कट गई सड़क, थमा आवागमन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से कट गई सड़क, थमा आवागमन
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
बारिश का पानी सड़क पर आया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में लगातार दूसरे दिन बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। सोमवार को सुबह से दोपहर बाद तक हुई बारिश से तमाम जगहों पर जल जमाव हो गया। मुसही गांव में बारिश से सड़क कट गई। इससे कई घर पूरी तरह से पानी से घिर गए। कुछ जगहों पर जेसीबी से मिट्टी काटने को लेकर ग्रामीणों की पुलिस कर्मियों से बहस भी हुई। राबर्ट्सगंज-पन्नूगंज मार्ग पर बिजौली गांव में सड़क पर पानी बह रहा है। कटाव कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सांकेतिक चक्काजाम किया। नगर में बारिश से तमाम जगहों पर लोगों के घरों में पानी घुस गया है। डिब्बा बाल्टी से लोग पानी निकालते वक्त परेशान दिखे।
रविवार की सुबह से शुरू हुई बारिश सोमवार को दोपहर बाद थमी। लगातार दो दिन तक हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। राबर्ट्सगंज नगर के नई बस्ती में करीब एक दर्जन लोगों के घरों में पानी घुस गया। बस्ती में मजार के पास का पूरा हिस्सा जलमग्न हो गया और चंडी तिराहे की ओर निकलने वाला रास्ता पानी से डूब गया है।
यहां की नालियां चोक कर ओवरफ्लो हो गई हैं। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर इमरती कालोनी के पास फ्लाईओवर के ठीक नीचे भारी जल भराव हो गया। इससे दोपहिया वाहन से और पैदल चलना मुश्किल हो गया है। बिजौली गांव में तमाम घरों के चारो ओर पानी इकट्ठा हो गया और राबर्ट्सगंज-पन्नूगंज मार्ग पर पानी भर गया है। सोमवार की दोपहर गांव के लोगों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया और जल जमाव से निजात के लिए कटाव कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन
चुर्क में लगातार बारिश से मुसहीं से पुलिस लाइन का मार्ग कट गया है। इससे इस मार्ग से आवागमन ठप हो गया। गांव में राजेंद्र, चंदन, श्याम सुंदर, भरत, बबलू के घर में पानी घुस गया। ग्रामीणों की सूचना पर चुर्क चौकी पुलिस कुछ जगहों पर कटान कराकर पानी निकालने के लिए जेसीबी लेकर गांव में पहुंची लेकिन कुछ लोगों ने अपने घर के पास कटान कराने का विरोध शुरू कर दिया।
इसको लेकर पुलिस और लोगों में कहासुनी भी हुई लेकिन बाद में समझौता कराकर कटान कराई गई। खलियारी: लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। डोरिया में सड़क निर्माण के लिए बनी पुलिया जर्जर हो गई है। डोरिया मोड़ निवासी शिवकुमार, रामवचन व राधेश्याम के घर पानी से घिर गए हैं। लोग पानी निकालने में खासे परेशान रहे। बाजार में पानी भरे होने से दूकानदारी ठप हो गई है। सलखन। सोमवार की दोपहर बाद चोपन ब्लॉक के अवई गांव में बंधी टूट गई। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को बंधी टूटने की सूचना दे दी है।