{"_id":"62b2a2bf799e0e294d263d7d","slug":"road-accident-in-sonebhadra-young-man-died-after-his-bike-coilded-with-tree-who-returning-for-home-from-his-in-laws-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: ससुराल से घर लौट रहे युवक की बाइक पेड़ से टकराई, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: ससुराल से घर लौट रहे युवक की बाइक पेड़ से टकराई, मौके पर मौत
Wed, 22 Jun 2022 10:33 AM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 22 Jun 2022 10:33 AM IST
सार
हादसा म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव के पास मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर हुआ। मृतक की शिनाख्त हीरालाल गोड़ (30 वर्ष) पुत्र बिकुल साय गोड़ निवासी ओदारी, जिला बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के तौर पर हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले में मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर मंगलवार रात एक बाइक सवार युवक के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेज दिया है। हादसा म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव के पास मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर हुआ।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त हीरालाल गोड़ (30 वर्ष) पुत्र बिकुल साय गोड़ निवासी ओदारी, जिला बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के तौर पर हुई। वह म्योरपुर थाना के रासपहरी गांव स्थित ससुराल से अपने घर जा रहा था कि देवरी गांव के पास बाइक के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। म्योरपुर पुलिस ने मृतक के ससुराल वालों से आवश्यक पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन