सड़क हादसे में मां-बेटा समेत 3 की मौत: बेकाबू हाइवा और ट्रक में हुई टक्कर, चपेट में आ गए बाइक सवार
अनपरा की ओर से कोयला लदा हाइवा पिपरी की ओर आ रहा था। रिहंद बांध के समीप नौकोठिया मोड़ पर विपरीत दिशा से जा रहे ट्रक से हाइवा की टक्कर हो गई। इसकी चपेट में आने से बगल से गुजर रहे बाइक सवार मां-बेटा समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रिहंद बांध के समीप बृहस्पतिवार को हाइवा और ट्रक की टक्कर हो गई। इसकी चपेट में आने से बगल से गुजर रहे बाइक सवार मां-बेटा समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। घंटों प्रयास के बाद मृतकों की शिनाख्त हुई। टक्कर के बाद हाइवा भी खाई में चला गया। वहीं चालक फरार हो गया।
अनपरा की ओर से कोयला लदा हाइवा पिपरी की ओर आ रहा था। रिहंद बांध के समीप नौकोठिया मोड़ पर विपरीत दिशा से जा रहे ट्रक से हाइवा की टक्कर हो गई। अनपरा की ओर जा रहे बाइक सवार दोनों वाहनों के बीच में फंस गए। बाइक सवार युवक और महिला ट्रक में फंसकर काफी दूर तक घिसटते चले गए, जबकि महिला की गोद में बैठा मासूम का शव बाइक के हैंडल पर टंग गया।
कोयला लदा हाइवा खाई में गिर गया। मृत युवक की जेब से दो ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुए। जिसमें एक पर पता ओबरा, जबकि दूसरे पर अनपरा का पता दर्ज था। घंटों प्रयास के बाद उनकी शिनाख्त हुई। पिपरी थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय ने बताया कि बाइक चला रहा युवक सतीश गुप्ता (24) पुत्र कामता गुप्ता निवासी सिधहवा थाना अनपरा का रहने वाला था।
शादी से पहले उठी बेटे की अर्थी, सदमे में परिवार
भदोही जिले के ऊंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात्रि खड़े ट्रेलर में ट्रक घुसने से घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पनौली गांव निवासी ट्रक चालक सोनू (26) और कुसुम्हा गांव निवासी खलासी अंशु (25) की मौत की खबर बृहस्पतिवार को सुबह मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दोनों मृतकों के परिजन सुबह भदोही के लिए रवाना हो गए।
पनौली के ग्राम प्रधान राजकुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक सोनू के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। सोनू के पिता उमेश मिश्रा छोटे किसान हैं। उमेश मिश्रा के चार पुत्रों में से सबसे बड़े पुत्र की काफी समय पहले कुएं में डूबने से मौत हो गई थी। दूसरे नंबर का पुत्र सोनू ट्रक चालक था और अविवाहित था। वहीं दो अन्य छोटे भाई संतोष व हर्ष घर पर रहते हैं।
परिवार की माली हालत भी खराब
वहीं कुसुम्हा निवासी अंशु के परिवार की भी माली हालत खराब है। कुसुम्हा के पूर्व बीडीसी मोहनलाल बियार ने बताया कि पन्नानाल के दो पुत्रों में अंशु छोटा था और अभी उसका विवाह नहीं हुआ था। सावन में वह घर आया था। पिता पन्नानाल परिजनों के साथ बेटे का शव लेने भदोही चले गए।