फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   road accident in sonebhadra three people killed including mother and son after highway and truck collision

सड़क हादसे में मां-बेटा समेत 3 की मौत: बेकाबू हाइवा और ट्रक में हुई टक्कर, चपेट में आ गए बाइक सवार

Thu, 09 Sep 2021 09:25 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 09 Sep 2021 09:25 PM IST
सार

अनपरा की ओर से कोयला लदा हाइवा पिपरी की ओर आ रहा था। रिहंद बांध के समीप नौकोठिया मोड़ पर विपरीत दिशा से जा रहे ट्रक से हाइवा की टक्कर हो गई।  इसकी चपेट में आने से बगल से गुजर रहे बाइक सवार मां-बेटा समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
road accident in sonebhadra three people killed including mother and son after highway and truck collision
कोयला लदा हाइवा खाई में गिरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रिहंद बांध के समीप बृहस्पतिवार को हाइवा और ट्रक की टक्कर हो गई। इसकी चपेट में आने से बगल से गुजर रहे बाइक सवार मां-बेटा समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। घंटों प्रयास के बाद मृतकों की शिनाख्त हुई। टक्कर के बाद हाइवा भी खाई में चला गया। वहीं चालक फरार हो गया।

विज्ञापन


अनपरा की ओर से कोयला लदा हाइवा पिपरी की ओर आ रहा था। रिहंद बांध के समीप नौकोठिया मोड़ पर विपरीत दिशा से जा रहे ट्रक से हाइवा की टक्कर हो गई। अनपरा की ओर जा रहे बाइक सवार दोनों वाहनों के बीच में फंस गए। बाइक सवार युवक और महिला ट्रक में फंसकर काफी दूर तक घिसटते चले गए, जबकि महिला की गोद में बैठा मासूम का शव बाइक के हैंडल पर टंग गया।
विज्ञापन


कोयला लदा हाइवा खाई में गिर गया। मृत युवक की जेब से दो ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुए। जिसमें एक पर पता ओबरा, जबकि दूसरे पर अनपरा का पता दर्ज था। घंटों प्रयास के बाद उनकी शिनाख्त हुई। पिपरी थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय ने बताया कि बाइक चला रहा युवक सतीश गुप्ता (24) पुत्र कामता गुप्ता निवासी सिधहवा थाना अनपरा का रहने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह अपनी रिश्तेदार बिंदू देवी (23) पत्नी विजय साहू निवासी पड़री केनवारी जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ को अनपरा से लेकर जा रहा था। गोद में बैठा मासूम बिंदू का पुत्र कृष्णा (4) था। घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। हादसे के बाद काफी देर तक मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने काफी प्रयास से जाम छुड़ाया।

शादी से पहले उठी बेटे की अर्थी, सदमे में परिवार

भदोही जिले के ऊंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात्रि खड़े ट्रेलर में ट्रक घुसने से घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पनौली गांव निवासी ट्रक चालक सोनू (26) और  कुसुम्हा गांव निवासी खलासी अंशु (25) की मौत की खबर बृहस्पतिवार को सुबह मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दोनों मृतकों के परिजन सुबह भदोही के लिए रवाना हो गए।

पनौली के ग्राम प्रधान राजकुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक सोनू के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। सोनू के पिता उमेश मिश्रा छोटे किसान हैं। उमेश मिश्रा के चार पुत्रों में से सबसे बड़े पुत्र की काफी समय पहले कुएं में डूबने से मौत हो गई थी। दूसरे नंबर का पुत्र सोनू ट्रक चालक था और अविवाहित था। वहीं दो अन्य छोटे भाई संतोष व हर्ष घर पर रहते हैं।

परिवार की माली हालत भी खराब

सोनू के विवाह की बात घर में चल रही थी और आगामी लगन में उसकी शादी होनी थी। बुधवार को ही ट्रक लेकर जाते समय सोनू की छोटे भाई संतोष के साथ राबर्ट्सगंज में मुलाकात हुई थी। बुधवार की रात हादसे में उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को सोनू के मौत की खबर मिलते ही पिता उमेश मिश्रा भदोही रवाना हो गए।

वहीं कुसुम्हा निवासी अंशु के परिवार की भी माली हालत खराब है। कुसुम्हा के पूर्व बीडीसी मोहनलाल बियार ने बताया कि पन्नानाल के दो पुत्रों में अंशु छोटा था और अभी उसका विवाह नहीं हुआ था। सावन में वह घर आया था। पिता पन्नानाल परिजनों के साथ बेटे का शव लेने भदोही चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed