फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Road accident in Sonebhadra one woman killed and four people injured after Unknown vehicle hit tempo

सोनभद्र में सड़क हादसाः अज्ञात वाहन ने टेंपो में मारी टक्कर, महिला की मौत, चार घायल

Fri, 10 Sep 2021 01:21 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 10 Sep 2021 01:21 PM IST
सार

खलियारी-घोरावल मार्ग पर विपरीत दिशा से जा रहे तेज रफ्तार भारी वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक समेत पांच यात्री घायल हो गए। अस्पताल में महिला को मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन
Road accident in Sonebhadra one woman killed and four people injured after Unknown vehicle hit tempo
सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के सदर कोतवाली क्षेत्र के मरकरी गांव के समीप शुक्रवार के अज्ञात वाहन ने सवारियों से भरी टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार महिला की मौत हो गई। एक अन्य महिला समेत चार यात्री घायल हो गए। घायलों का नजदीकी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे रामगढ़ से सवारी लेकर टेंपो राबर्ट्सगंज की तरफ आ रहा था। रास्ते में मरकरी गांव में पुलिया के पास खलियारी-घोरावल मार्ग पर विपरीत दिशा से जा रहे तेज रफ्तार भारी वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक समेत पांच यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन


टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। आनन-फानन सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चेरुई गांव निवासी कुंती (45) को मृत घोषित कर दिया। वहीं चेरुई गांव निवासी घायल अमरजीत (30), शिवकुमारी (54) का उपचार चल रहा है। वहीं अन्य दो घायल किसी निजी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल सुभाष राय का कहना है कि मृतका के घर वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है। जांच में पता चला है कि टेंपो से कुंती और शिवकुमारी पत्ता बेचने के लिए रामगढ़ गई थी, वहां से वापस घर लौट रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed