फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   road accident in sonebhadra one killed and two injured after highway truck hit chilli loaded Pickup

सोनभद्रः मिर्च से भरी पिकअप को तेज रफ्तार हाइवा ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

Sat, 07 Aug 2021 09:42 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 07 Aug 2021 09:42 AM IST
सार

मिर्च लदी पिकअप वाराणसी की ओर जा रही थी। पगिया रोड चौराहे पर सामने से आए हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
road accident in sonebhadra one killed and two injured after highway truck hit chilli loaded Pickup
पिकअप - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र के पगिया रोड चौराहे के पास तेज रफ्तार हाइवा ने मिर्च लदी पिकअप में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें केकराही स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा शुक्रवार देर रात में हुआ। ॉ

विज्ञापन


मिर्च लदी पिकअप वाराणसी की ओर जा रही थी। पगिया रोड चौराहे पर सामने से आए हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी। रास्ते से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने पुलिस को सूचना दी। करमा एसओ प्रदीप कुमार सिंह के मुताबिक पिकअप सवार झगडू पाल (45) पुत्र प्रभु पाल निवासी मझुइ थाना रॉबर्ट्सगंज की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप सवार रामआसरे (40) निवासी मझुइ और कोमल यादव (30) निवासी कोईलरिया मधुपुर रॉबर्ट्सगंज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed