फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Road Accident in sonebhadra One killed and four people injured after bolero colided with truck

Road Accident: ट्रक से टक्कर के बाद बरातियों से भरी बोलेरो के उड़े परखच्चे, एक की मौत, चार घायल

Sat, 21 May 2022 10:56 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 21 May 2022 10:56 AM IST
सार

सोनभद्र के मारकुंडी इलाके में शनविरा सुबह बोलेरो सड़क के किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में बोलेरो सवार एक बराती की मौत हो गई वहीं चार अन्य लोग घायल हो गए जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Road Accident in sonebhadra One killed and four people injured after bolero colided with truck
दुर्घटनाग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजमार्ग पर स्थित मारकुंडी के ओबरी टोले में शनिवार सुबह बरातियों से भरी एक बोलेरो खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में बोलेरो सवार एक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पुलिस ने पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार चोपन थाना क्षेत्र के महुआव गांव से शुक्रवार को बरात जुगैल थाना क्षेत्र के एक गांव में गई थी। उसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर शनिवार सुबह एक बोलेरो से कुछ लोग लोग मछुआव गांव जा रहे थे। अभी बोलेरो सवार मारकुंडी के ओबरी टोले के समीप पहुंचे थे कि चालक नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बोलेरो पीछे से खड़े ट्रक में जा घुसी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर वाहनों से घायलों को बाहर निकालने के साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दल बल के साथ चौकी प्रभारी गुरमा राजेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को एम्बुलेंस से इलाज हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया। चौकी प्रभारी का कहना है कि शव की शिनाख्त अभी नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed