फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   road accident in Sonbhadra dead body of young man split into two pieces scattered on road

UP: सोनभद्र में दिल दहला देने वाला हादसा, दो टुकड़ों में बंटी युवक की लाश, सड़क पर बिखर गए चिथड़े; चालक भागा

Wed, 23 Apr 2025 09:03 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 23 Apr 2025 09:03 AM IST
सार

Road Accident in Sonbhadra: सोनभद्र में लकड़हारे की माैत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही हाइवा चालक को तलाश रही है। हादसा इतना भयावह था कि युवक की गर्दन धड़ से अलग हो गई थी।

विज्ञापन
road accident in Sonbhadra dead body of young man split into two pieces scattered on road
हादसे के बाद खेल में घुसा हाइवा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Accident: सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के सुकृत चौकी क्षेत्र के लोहरा गांव के समीप की बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक लकड़हारे की मौत हो गई। मृतक की पहचान शैलेश वनवासी (25) पुत्र गिरजा निवासी सुकृत के रूप में हुई है।

विज्ञापन


शैलेश साइकिल पर लकड़ी लेकर मधुपुर की ओर जा रहे थे, तभी लोहरा माइनर के पास पुलिया के नजदीक एक तेज रफ्तार हाइवा वाहन अनियंत्रित हो गया और सीधे शैलेश की साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शैलेश का शरीर गर्दन के पास से दो हिस्सों में बंट गया। इसके बाद हाइवा बिजली के खंभों को तोड़ता हुआ खेत में जा घुसा।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सुकृत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed