फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Road accident in Sonbhadra Bike riders injured and lying on road overnight two dead one critically injured

सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: घायल होकर रातभर सड़क पर पड़े रहे बाइक सवार, दो की मौत; एक की हालत गंभीर

Wed, 22 Oct 2025 10:40 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 22 Oct 2025 10:40 AM IST
सार

UP Accident News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में बीती रात दर्दनाक हादसे के बाद तीन बाइक सवार घंटों तक सड़क किनारे पड़े रहे। सुबह दो की माैत हो गई। वहीं, तीसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Road accident in Sonbhadra Bike riders injured and lying on road overnight two dead one critically injured
सड़क दुर्घटना में दो लोगों की माैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sonbhadra News: सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र के म्योरपुर- दुद्धी मार्ग पर आश्रम मोड़ के पास बीती रात अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में रिश्ते में मामा और भांजा लगने वाले दो बाइक सवारों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया है। 

विज्ञापन


घायल को म्योरपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीरावस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। म्योरपुर थाना क्षेत्र के म्योरपुर- दुद्धी मार्ग पर आश्रम मोड़ के पास मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक के पेड़ से टकरा जाने के कारण रामकुमार (35) पुत्र स्वर्गीय लालू निवासी गोविदपुर, हिमांशु (18 वर्ष) पुत्र अमरनाथ निवासी सतगडईया, मनबसा, थाना दुद्धी की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


हादसे में बाइक पर सवार तीसरा युवक सुनिल (18) पुत्र गौरीशंकर निवासी गोविंदपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवक बाइक पर सवार होकर आश्रम मोड़ से दुद्धी की तरफ जा रहे थे। आश्रम से कुछ दूरी पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

टक्कर इतनी तेज थी कि रामकुमार और हिमांशु की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीसरा युवक सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया और रातभर वहीं पड़ा रहा। सुबह पहुंचे राहगीरों द्वारा घटना की जानकारी हुई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को म्योरपुर सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया, जबकि हादसे में मृत दोनों युवकों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। 

परिजनों के मुताबिक रामकुमार और हिमांशु आपस में रिश्ते में मामा भांजा लगते थे। घायल सुनील की सगी बुआ का लड़का हिमांशु बताया जा रहा है, जबकि रामकुमार सुनील के पिता का चचेरा भाई है। ऐसे में रात में हिमांशु को छोड़ने उसके घर मनबसा जा रहे थे, लेकिन हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद परिजन मातम में डूब गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed