{"_id":"6808c1b2c83839af550b1d3a","slug":"rld-state-president-condemned-the-pahalgam-attack-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: रालोद के प्रदेश अध्यक्ष ने की पहलगाम हमले की निंदा, बोले सरकार आतंकी हमले का जवाब देगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: रालोद के प्रदेश अध्यक्ष ने की पहलगाम हमले की निंदा, बोले सरकार आतंकी हमले का जवाब देगी
Wed, 23 Apr 2025 04:02 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 23 Apr 2025 04:02 PM IST
सार
रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने सोनभद्र में कहा कि सरकार पहलगाम हमले का करारा जवाब देगी। इन्होंने कहा कि रालोद की मजबूती से एनडीए मजबूत होगा।
विज्ञापन
रामाशीष राय, प्रदेश अध्यक्ष रालोद
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की। इसे बड़ी सुरक्षा चूक करार देते हुए कहा कि आतंकियों ने कायराना हरकत की है, जिसका सरकार कड़ा जवाब भी देगी। बुधवार को सोनभद्र पहुंचे रामाशीष राय ने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन
सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए सभी क्षेत्रों में नए सदस्य बनाने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय लोकदल की मजबूती, एनडीए की मजबूती है। आगामी पंचायत चुनावों को देखते हुए पार्टी प्रदेशभर में पूरी सक्रियता से कार्य कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक दल को जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से विशेष सदस्यता अभियान की शुरुआत 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर की गई है। यह अभियान सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
रामाशीष राय ने कहा कि यह अभियान किसानों, मजदूरों, अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यक समुदायों को पार्टी से जोड़ने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
उन्हें कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार और शिक्षा राज्य मंत्री का कार्यभार मिला है। जयंत सिंह केंद्र की योजनाओं को ज़मीनी स्तर तक पहुंचाने में जुटे हैं और प्रधानमंत्री के "नए भारत" के सपनों को साकार करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
रामाशीष राय ने कहा कि आरएलडी हमेशा गांव और किसान के विकास को प्राथमिकता देता आया है। भारत रत्न चौधरी चरण सिंह का मानना था कि देश का विकास गांव आधारित योजनाओं और कुटीर उद्योगों के माध्यम से ही संभव है।
नौजवानों को आत्मनिर्भर बनाना पार्टी की प्रमुख नीति रही है। केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकारें इस सोच को मूर्त रूप दे रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामसेवक पटेल, श्रीकांत त्रिपाठी, युवा इकाई के जिलाध्यक्ष प्रशांत विष्णु प्रताप सिंह, विकास पांडेय, विवेक चतुर्वेदी, रोहित सिंह, पवन शुक्ला आदि मौजूद रहे।